add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

शांतो की जगह कप्तान बनने को तैयार है यह बांग्लादेशी खिलाड़ी, कहा- 10 साल तक...

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए ताइजुल इस्लाम ने कप्तानी के सवाल पर अपना नाम सामने रखा.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - October 28, 2024 10:37 PM IST

चटगांव. बांग्लादेश के बाएं हाथ के स्पिनर ताइजुल इस्लाम एक दशक तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बाद टेस्ट कप्तानी की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. दो महीने पहले ही पाकिस्तान दौरे पर ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने के बाद नजमुल हुसैन शांतो ने कप्तानी छोड़ने की इच्छा जाहिर की है.

वर्तमान में बांग्लादेश की कमान शांतो के पास है, और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही घरेलू टेस्ट सीरीज के बाद उनके पद छोड़ने की संभावना है। शांतो ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अपना फैसला बता दिया है और बोर्ड के अध्यक्ष फारूक अहमद से मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं. शांतो के फैसले के बारे में पूछे जाने पर स्पिनर ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन उन्होंने लाल गेंद के प्रारूप में खुद को उनका उत्तराधिकारी बताया. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए ताइजुल इस्लाम ने कप्तानी के सवाल पर अपना नाम सामने रखा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैं कप्तानी के लिए पूरी तरह तैयार हूं: ताइजुल

ताइजुल ने कहा, मुझे नजमुल के कप्तानी छोड़ने के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, 10 साल तक खेलने के बाद मैं कप्तानी के लिए पूरी तरह तैयार हूं. उन्होंने कहा, यह एक टीम गेम है, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि टीम अच्छी स्थिति में रहे, कुछ खिलाड़ी बाहरी घटनाओं से प्रभावित हो सकते हैं, जबकि अन्य धैर्य के साथ अपनी भूमिका निभाने पर फोकस कर सकते हैं. उन्होंने आगे बताया कि कैसे वह खुद को बाहरी शोर से दूर रखते हैं और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करते हैं.

ताइजुल ने कहा, मैं शांत रहने और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करता हूं, लेकिन एक टीम के भीतर, मैं यह नहीं कह सकता कि प्रत्येक व्यक्ति कैसे प्रतिक्रिया करता है, हर किसी की मानसिकता अलग होती है.

200 से ज्यादा टेस्ट विकेट ताइजुल के नाम

ताइजुल इस्लाम ने बांग्लादेश के लिए अब तक 48 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 204 विकेट लिए हैं. वह 13 बार पांच या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट के साथ कुल आठ विकेट अपने नाम किए थे.

TRENDING NOW

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के लिए ताइजुल ने मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करने पर जोर दिया. मेहमान टीम पहला मैच सात विकेट से जीती थी.

इनपुट- IANS