तमीम इकबाल ने ट्रिपल सेंचुरी जड़ बनाया बांग्लादेश में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड, संगकारा को पीछे छोड़ा

सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले घरेलू प्रथम श्रेणी मैच में नाबाद तिहरा शतक लगाकर बांग्लादेश में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का नया रिकॉर्ड बनाया। U19 CWC : पाकिस्तान को पस्त किया तो मिलेगा फाइनल का टिकट पूर्वी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले वामहस्त बल्लेबाज तमीम ने मध्य क्षेत्र...

Edited By : Press Trust of India |Feb 03, 2020, 04:25 PM IST

Published On Feb 03, 2020, 04:25 PM IST

Last UpdatedFeb 03, 2020, 04:25 PM IST

Tamim Iqbal

सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले घरेलू प्रथम श्रेणी मैच में नाबाद तिहरा शतक लगाकर बांग्लादेश में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का नया रिकॉर्ड बनाया।

U19 CWC : पाकिस्तान को पस्त किया तो मिलेगा फाइनल का टिकट

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पूर्वी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले वामहस्त बल्लेबाज तमीम ने मध्य क्षेत्र के खिलाफ नाबाद 334 रन बनाए। वह प्रथम श्रेणी मुकाबले में तिहरा शतक लगाने वाले बांग्लादेश के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले यह कारनामा रकिबुल हसन ने 2007 में 313 रन बनाकर किया था।

तमीम अब बांग्लादेश की सरजमीं पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यह रिकॉर्ड पहले श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा के नाम था जिन्होंने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ 319 रन बनाए थे।

WATCH VIDEO: सीरीज जीत के बाद श्रेयस अय्यर और युजवेंद्र चहल ग्राउंड पर ही लगे नाचने, वीडियो वायरल

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले उनकी पारी टीम के लिए अच्छा संकेत है। बांग्लादेश को सात फरवरी से पाकिस्तान के दौरे पर दो मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट खेलना है।

तमीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूप में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

Editor's Pick