- Home
- News
- Tamim Iqbal suffered side strain during practice; May get ruled out from West Indies series
फिर चोटिल हुए तमीम इकबाल, कमैबक में हो सकती है देरी
बांग्लादेशी बल्लेबाज तमीम इकबाल एशिया कप के दौरान भी चोटिल हुए थे।
Published On Nov 13, 2018, 08:12 PM IST
Last UpdatedNov 13, 2018, 08:12 PM IST
Tamim Iqbal © AFP
दुबई में एशिया कप 2018 के दौरान एक हाथ में चोट के बावजूद बल्लेबाजी कर क्रिकेट फैंस के दिल पर छाए तमीम इकबाल पर एक बार फिर इंजरी का खतरा मंडरा है। मंगलवार को बांग्लादेश की क्रिकेट अकादमी में नेट अभ्यास करते समय तमीम को चोट लग गई। जिसके बाद उनके वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में कमबैक करने के आसार कम लग रहे हैं। बांग्लादेश 22 नवंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 सीरीज खेलने वाली है।
एशिया कप में लगी उंगली की चोट के चलते तमीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज से आराम दिया गया था और माना जा रहा था कि वो विंडीज के खिलाफ सीरीज से वापसी करेंगे। इस नई चोट की जानकारी के बाद बांग्लादेशी क्रिकेट बोर्ड ने तमीम के फिटनेस टेस्ट की रिपोर्ट आने तक वेस्टइंडीज के खिलाफ स्क्वाड का ऐलान रोकने का फैसला किया है।
टीम के मुख्य फिजीशियन देबाशीष चौधरी ने कहा, “नेट में बल्लेबाजी करते हुए उसकी मांसपेशियों में तनाव आ गया है। उसकी पसलियों में भी दर्द है। हमने अल्ट्रासाउंड किया है और उसे 48 घंटों तक आराम देने का फैसला किया है। अगर 48 घंटो के बाद कोई दर्द या तकलीफ नहीं होती है तो ठीक है लेकिन अगर दर्द रहता है तो एक्स-रे करना होगा।”