- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Tammy Beaumont double century in Womens Ashes Test became first player of england
Women's Ashes Test: टैमी ब्यूमोंट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर बनाया इतिहास
टैमी ब्यूमोंट ने 208 रन की पारी खेली, जिसकी वजह से इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में वापसी की
Published On Jun 24, 2023, 09:59 PM IST
Last UpdatedJun 24, 2023, 09:59 PM IST
Tammy Beaumont (Photo-England cricket)
इंग्लैंड की बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे महिला एशेज 2023 में इतिहास रच दिया है. टैमी ब्यूमोंट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा. ऐसा करने वाली वह इंग्लैंड की पहली महिला खिलाड़ी बन गई है. उन्होंने 208 रन की पारी खेली. महिला क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली इंग्लैंड की पहली और दुनिया की आठवीं खिलाड़ी बन गई है.
टैमी ब्यूमोंट ने खेल के तीसरे दिन अपना दोहरा शतक पूरा किया. वह इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी बनी हैं, वहीं टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए पहला दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हुआ.
टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली महिला प्लेयर्स:
MAJ Goszko (ऑस्ट्रेलिया)- 204 रन
किरण बलूच (पाकिस्तान)- 242 रन
KE Flavell (न्यूजीलैंड)- 204 रन
J Broadbent (ऑस्ट्रेलिया)- 200 रन
टैमी ब्यूमोंट (इंग्लैंड)- 208 रन
एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया)- 213 रन नाबाद
मिताली राज (भारत)- 214 रन
KL Rolton (ऑस्ट्रेलिया)- 209 रन नाबाद
इस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के 473 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 463 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 10 रन की बढ़त हासिल हुई है.