- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Taniya Bhatia is ready for World T20 challenge
टी20 विश्व कप की चुनौती के लिए तैयार हैं तान्या भाटिया
तान्या भाटिया को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया है।
Published On Sep 29, 2018, 03:12 PM IST
Last UpdatedSep 29, 2018, 03:12 PM IST
TANYA BHATIA (फोटो साभार; ट्विटर)
नवंबर में वेस्टइंडीज में होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्वकप के लिए भारतीय स्क्वाड में चुनी गई तान्या भाटिया इस चुनौती के लिए तैयार हैं। भाटिया ने बताया कि इंग्लैंड में हुए विश्व कप के लिए ना चुने जाने पर वो काफी निराश हुई थी लेकिन अब जब उन्हें विश्व कप खेलने का मौका मिला है तो वो इसका पूरा फायदा उठाएंगी।
इंडियन एक्सप्रेस में छपे बयान में भाटिया ने कहा, “विश्व कप खेलना हर क्रिकेटर का सपना होता है और मैं खुश हूं कि मुझे ये सपना जीने का मौका मिला है। जब मुझे वनडे विश्व कप की टीम में जगह नहीं मिली थी तो मैं काफी निराश हुई थी लेकिन सुषमा (वर्मा) दीदी 2014 से ही अच्छे फॉर्मे में चल रही थी।”
भाटिया ने बताया कि उन्होंने अभ्यास कैंप में किस तरह अपने खेल को और बेहतर बनाया। उन्होंने कहा, “मैने पिछले साल विश्व कप से पहले आयोजित किए गए अभ्यास कैंप में बहुत कुछ सीखा और मुझे पता था कि अगर मैं विकेटकीपिंग के साथ अपनी बल्लेबाजी पर भी ध्यान दूं तो मेरा मौका एक दिन जरुर आएगा। टी20 विश्व कप के लिए प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर चुना जाना बड़ी बात है और मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं।”
इंग्लैंड की विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर को आदर्श मानने वाली भाटिया ने बताया कि कोच रमेश पवार के उन्हें ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजने की वजह से उन्हें आत्मविश्वास मिला।