BPL: राजशाही वॉरियर्स ने पहली बार जीता बीपीएल का खिताब, तंजीद हसन ने जड़ा शतक
BPL: राजशाही वॉरियर्स ने पहली बार जीता बीपीएल का खिताब, तंजीद हसन ने जड़ा शतक
राजशाही वॉरियर्स ने पहले बैटिंग करते हुए चार विकेट खोकर 174 रन बनाए. चट्टोग्राम रॉयल्स की टीम 17.5 ओवर में 111 रन पर सिमट गई.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - January 24, 2026 10:31 AM IST
BPL 2025-2026
Rajshahi Warriors BPL Champion: तंजीद हसन के शतक और बिनूरा फर्नांडो (चार विकेट) की घातक गेंदबाजी से राजशाही वॉरियर्स ने चट्टोग्राम रॉयल्स को 63 रन से मात देकर बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL 2025-26) का खिताब पहली बार अपने नाम किया. 175 रन के टारगेट का पीछा करते हुए चट्टोग्राम रॉयल्स की टीम 110 रन पर ढेर हो गई. तंजीद हसन को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया, वहीं शोरिफुल इस्लाम प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए.
मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी राजशाही वॉरियर्स ने 4 विकेट खोकर 174 रन बनाए. चट्टोग्राम रॉयल्स की टीम 17.5 ओवर में 111 रन पर सिमट गई.
Add Cricket Country as a Preferred Source
Glory to Rajshahi Warriors! 🏆🔥 A season of hard work, skill, and unforgettable moments celebrated at the highest stage. 💛
साहिबजादा फरहान- तंजीद हसन की जोड़ी ने दिलाई शानदार शुरुआत
साहिबजादा फरहान और तंजीद हसन की सलामी जोड़ी ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 10.2 ओवरों में 83 रन जुटाए. साहिबजादा 30 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए, यहां से तंजीद ने केन विलियसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर की ओर ला दिया. विलियसन 15 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए.
तंजीद ने जड़ा विस्फोटक शतक
यहां से तंजीद ने जेम्स नीशम के साथ तीसरे विकेट के लिए 33 रन जोड़े। तंजीद 62 गेंदों में 7 छक्कों और 6 चौकों के साथ 100 रन बनाकर आउट हुए. शोरिफुल इस्लाम और मुकिदुल इस्लाम ने 2-2 विकेट हासिल किए.
BPL 2026 FINAL Highlights | Chattogram Royals 🆚 Rajshahi Warriors | BASHUNDHARA CEMENT BPL 2026, POWERED BY WALTON LIFT
बिनुरा फर्नांडो की घातक गेंदबाजी के आगे ढेर हुई चट्टोग्राम रॉयल्स
इसके जवाब में चट्टोग्राम रॉयल्स की टीम बिनुरा फर्नांडो की घातक गेंदबाजी के आगे सरेंडर कर दिया और पूरी टीम 17.5 ओवरों में महज 110 रन पर सिमट गई. टीम ने 18 के स्कोर तक 2 विकेट गंवा दिए थे, यहां से मिर्जा बेग ने हसन नवाज के साथ तीसरे विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी करते हुए पारी को संभालने की कोशिश की.
सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
हसन 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जहां से जाहिदुज्जमान ने मिर्जा बेग के साथ चौथे विकेट के लिए 25 रन जोड़े. मिर्जा 36 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि आसिफ अली ने 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, टीम के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके, वॉरियर्स की तरफ से बिनुरा फर्नांडो ने महज 9 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि हसन मुराद ने 3 विकेट निकाले. इनके अलावा जेम्स नीशम ने भी दो विकेट अपने नाम किए.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.