BAN VS NED: एशिया कप से पहले बांग्लादेश ने दर्ज की बड़ी जीत, तस्किन अहमद ने गेंद से बरपाया कहर
BAN VS NED: एशिया कप से पहले बांग्लादेश ने दर्ज की बड़ी जीत, तस्किन अहमद ने गेंद से बरपाया कहर
तस्किन अहमद की घातक गेंदबाजी की मदद से बांग्लादेश ने नीदरलैंड को आठ विकेट से रौंद डाला. इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - August 31, 2025 7:32 AM IST
Taskin Ahmed
BAN VS NED 1st T20I: एशिया कप शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी है, उससे पहले बांग्लादेश की टीम नीदरलैंड की टीम टी-20 सीरीज खेल रही है, जो टीम की एशिया कप की तैयारी का हिस्सा है. शनिवार को सीरीज का पहला मैच खेला गया, जहां तस्किन अहमद की घातक गेंदबाजी की मदद से बांग्लादेश ने नीदरलैंड को आठ विकेट से रौंद डाला. सिलहट में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में जीत दर्ज कर तीन मुकाबलों की सीरीज में बांग्लादेश ने 1-0 से लीड बना ली है.
सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी नीदरलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर सिर्फ 136 रन ही बना सकी. सलामी बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह और मैक्स ओ’डॉड ने 3.1 ओवरों में 25 रन की साझेदारी की, मैक्स 15 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे, कुछ देर बाद विक्रमजीत (4) भी चलते बने. नीदरलैंड 7.1 ओवरों में दो विकेट गंवाकर महज 38 रन ही बना सकी थी, लेकिन इसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला नहीं रूका.
Add Cricket Country as a Preferred Source
तस्किन अहमद ने चटकाए चार विकेट
तेजा निदामनुरु 26 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि आर्यन दत्त ने 8 गेंदों में 13 रन की नाबाद पारी खेली, जिससे नीदरलैंड की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 136 रन बनाए. तस्किन अहमद ने 28 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए. उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. तस्किन के अलावा, सैफ हसन ने दो और मुस्तफिजुर रहमान ने एक शिकार किया.
आसान टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने महज 13.3 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया. बांग्लादेश ने 26 के स्कोर पर परवेज हुसैन एमोन (15) का विकेट गंवा दिया था, जहां से तंजीद हसन तमीम ने कप्तान लिटन दास के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत के करीब ला दिया. तंजीद हसन तमीम 24 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में दो चौके शामिल थे. इसके बाद लिटन दास ने सैफ हसन के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 रन की नाबाद साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई.
लिटन दास ने जड़ा अर्धशतक
कप्तान लिटन दास ने 29 गेंदों में दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 54 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि सैफ हसन 19 गेंदों में 36 रन बनाकर नॉटआउट रहे. नीदलैंड की तरफ से आर्यन दत्त और टिम प्रिंगल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.