• Home
  • News
  • Team given for World cup is strong and balance, says VVS Laxman

लक्ष्‍मण बोले- भारतीय टीम है संतुलित, विराट एंड कंपनी में विश्‍व कप जीतने का माद्दा

चयनकर्ताओं ने सोमवार को विश्‍व कप टीम का ऐलान कर दिया।

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 15, 2019, 08:53 PM IST

Published On Apr 15, 2019, 08:53 PM IST

Last UpdatedApr 15, 2019, 08:53 PM IST

Virat Kohli © Getty Images

Virat Kohli (File Photo) © Getty Images

विश्‍व कप 2019 के लिए सोमवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया। टीम चयन में रिषभ पंत को नजरअंदाज किए जाने पर पूर्व दिग्‍गज बल्‍लेबाज सुनील गावस्‍कर ने अपनी अपत्ति दर्ज की। वही, वीवीएस लक्ष्‍मण ने विराट कोहली को विश्‍व कप के लिए दी गई टीम का बचाव किया है।

पढ़ें:- ICC World Cup 2019: इंग्‍लैंड जाने वाले भारतीय स्‍क्‍वाड के बारे में जानें

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंडियन प्रीमियर लीग में हैदराबाद टीम के मेंटर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि भारतीय चयनकर्ताओं ने एक मजबूत टीम चुनी है। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय टीम काफी संतुलित है और खिताब की प्रबल दावेदारों में से एक है।”

विश्‍व कप टीम में चुने गए भुवनेश्‍वर कुमार और विजय शंकर भी हैदराबाद टीम का ही हिस्‍सा हैं। लक्ष्‍मण ने कहा, “मैंने भुवी और विजय को नेट पर खेलते हुए देखा है। वो अच्छी फॉर्म में हैं और विश्व कप जैसे मंच पर शानदार प्रदर्शन करने के लिये तैयार हैं। मुझे उम्मीद है कि ये टीम की सफलता में काफी बड़ा योगदान देंगे।”

पढ़ें:- रिषभ पर मिली कार्तिक के अनुभव को तरजीह; दोनों खिलाड़ियों के करियर पर एक नजर…

भुवनेश्वर अपना दूसरा विश्व कप खेलेंगे, वो भी टीम चयन से काफी खुश थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भी विश्व कप के लिये चुने जाने से काफी खुश हूं, इंग्लैंड के हालात मेरी मजबूती के अनुरूप होंगे और मैं इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करूंगा। आईपीएल में हैदराबाद की ओर से खेलने से मुझे विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले सही मैच अभ्यास मिला है।’’

(पीटीआई इनपुट के साथ)

Editor's Pick