एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रुतुराज कप्तान, रिंकू सिंह को भी मिली जगह
एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, रुतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान
ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंपी गई है. इस टीम में यशस्वी जायसवाल सहित आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जगह दी गई है.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - July 15, 2023 12:02 AM IST
(Photo-twitter)
19वें एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंपी गई है. इस टीम में यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा सहित आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जगह दी गई है.
एशियन गेम्स का आयोजन चीन के हांगझू में 19 सितंबर से आठ अक्टूबर तक होगा. एशियन गेम्स में लंबे समय बाद क्रिकेट की वापसी हुई है. एशियाई खेलों में क्रिकेट आखिरी बार 2014 में खेला गया था जब भारत ने हिस्सा नहीं लिया था. एशियन गेम्स में टी-20 फॉर्मेट में क्रिकेट खेला जाएगा. इस दौरे के लिए पहले शिखर धवन को टीम का कप्तान बनाने की चर्चा थी, मगर धवन को इस टीम में जगह नहीं मिली. बीसीसीआई ने युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपी है, भारत एशियन गेम्स में बी टीम भेज रहा है, क्योंकि अक्टूबर- नवंबर में टीम इंडिया के प्लेयर्स आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहे होंगे.
Add Cricket Country as a Preferred Source
आईपीएल के स्टार्स को टीम में मिली जगह
भारतीय टीम में आईपीएल 2023 के स्टार खिलाड़ी को जगह दी गई है. यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा के अलावा शिवम दुबे, मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है. इस टीम में वेंकटेश अय्यर, दीपक हूडा सहित पांच खिलाड़ियों को स्टैंडबाय की सूची में रखा गया है.
NEWS 🚨- Team India (Senior Men) squad for 19th Asian Games: Ruturaj Gaikwad (Captain), Yashasvi Jaiswal, Rahul Tripathi, Tilak Varma, Rinku Singh, Jitesh Sharma (wk), Washington Sundar, Shahbaz Ahmed, Ravi Bishnoi, Avesh Khan, Arshdeep Singh, Mukesh Kumar, Shivam Mavi, Shivam…
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.