- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Team india announced for icc world test championship and test series against england 4647069
World Test Championship के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा, Hardik Pandya बाहर
न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की गई है. ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को जगह नहीं मिली है
Published On May 07, 2021, 06:37 PM IST
Last UpdatedMay 07, 2021, 06:37 PM IST
जून में होने वाली आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने शुक्रवार को भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. विराट कोहली के नेतृत्व में कुल 24 सदस्यों का दल इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड जाएगा, जिनमें से 4 खिलाड़ी स्टैंडबाय के रूप में टीम के साथ होंगे. इसके अलावा 20 सदस्यों की भारतीय टीम को इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए चुना गया है. 18-22 जून को साउथेम्प्टन में होने वाले इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम टेस्ट चैंपियनशिप के पहले खिताब के लिए न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को इस टीम में जगह नहीं मिली है, जबकि वह इंग्लैंड के खिलाफ संपन्न हुई टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा थे.
इस एकमात्र टेस्ट मैच के बाद यही टीम इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त से शुरू होने वाली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का भी हिस्सा है. भारतीय टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में संपन्न हुई 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-1 से मात देकर इस खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की थी. इस फाइनल मुकाबले में भारत ने 72.2 प्रतिशत अंको के साथ पहले स्थान पर रहते हुए क्वॉलिफाई किया था.
India’s squad: Virat Kohli (C), Ajinkya Rahane (VC), Rohit Sharma, Gill, Mayank, Cheteshwar Pujara, H. Vihari, Rishabh (WK), R. Ashwin, R. Jadeja, Axar Patel, Washington Sundar, Bumrah, Ishant, Shami, Siraj, Shardul, Umesh.
KL Rahul & Saha (WK) subject to fitness clearance.
— BCCI (@BCCI) May 7, 2021
इस टीम में केएल राहुल और रिद्धिमान साहा को भी जगह मिली है. दोनों ही खिलाड़ी अभी मैच फिट नहीं हैं क्योंकि केएल राहुल की हाल ही में अपेंडिक्स की सर्जरी हुई है, जबकि रिद्धिमान साहा बीते मंगलवार को ही कोविड-19 वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. दोनों खिलाड़ी अगर दौरे की शुरुआत तक फिट होंगे तो उन्हें टीम में जगह मिलेगी.
इसके अलावा अगर हार्दिक पांड्या की बात करें तो इंग्लैंड के खिलाफ मार्च में संपन्न हुई घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें टीम में जगह दी गई थी. लेकिन तब भी उन्हें 4 टेस्ट की सीरीज में कोई भी टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला था. संभवत: उनका बॉलिंग के लिए उपलब्ध न होना ही इसका कारण होगा. हालांकि पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के दौरान बॉलिंग की थी लेकिन इसके बाद शुरू हुए आईपीएल में वह बिना बॉलिंग के हि खेलते नजर आए. इसके अलावा अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, अर्जन नागवासवाला को स्टैंडबाई (रिजर्व) खिलाड़ी के तौर पर जगह दी गई है.
Standby players: Abhimanyu Easwaran, Prasidh Krishna, Avesh Khan, Arzan Nagwaswalla
Details 👉 https://t.co/AZhTboIYOR
— BCCI (@BCCI) May 7, 2021
टेस्ट चैंपियनशिप और इंग्लैंड के खिलाफ ये है भारतीय टीम:
रोहित शर्मा, शुबमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मो. शमी, मो. सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल (फिटनेस क्लीयरेंस के निर्भर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर, फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर).