- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Team India breaks 22 years Old record in Ind vs Afg 3rd odi
IND VS AFG: टीम इंडिया ने तोड़ा 22 साल पुराना रिकॉर्ड, अफगानिस्तान के खिलाफ किया बड़ा कारनामा
प्रसिद्ध कृष्णा (23 रन पर पांच विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से भारत ने तीसरे और अंतिम वनडे मैच में कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के करियर के पहले शतक के बावजूद अफगानिस्तान को 218 रन पर समेट दिया.
Published On Jun 20, 2026, 07:01 PM IST
Last UpdatedJun 20, 2026, 07:01 PM IST
Team India record
भारत और अफगानिस्तान की टीम शनिवार को वनडे सीरीज के तीसरे मैच में आमने-सामने हुई. इस मैच में भारतीय टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. टीम इंडिया ने 22 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया.
तीसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन पर ढेर हो गई. भारत के सामने जीत के लिए 219 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने पहले ही ओवर में बड़ा कारनामा किया, जो इससे पहले वनडे इतिहास में कभी नहीं हुआ है.
भारत ने तोड़ा 22 साल पुराना रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने बल्लेबाजी के दौरान अपनी पारी के पहले ओवर में 23 रन जड़े. यशस्वी जायसवाल ने 14 रन बनाए, वहीं नौ रन एक्सट्रा के जरिए आया. वनडे में पहले ओवर में भारत का यह सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले भारत ने साल 2004 में कोलंबो में बांग्लादेश के खिलाफ 22 रन बनाए थे.
वनडे में पारी के पहले ओवर में भारत की तरफ से बनाए गए सबसे ज़्यादा रन
23 बनाम अफ़गानिस्तान, चेन्नई 2026
22 बनाम बांग्लादेश, कोलंबो SSC 2004
20 बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी 2020
IND VS ENG: विराट कोहली का होगा फिटनेस टेस्ट, हार्दिक पांड्या पर भी आया बड़ा अपडेट
प्रसिद्ध कृष्णा ने खोला ‘पंजा’
तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (23 रन पर पांच विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से भारत ने तीसरे और अंतिम वनडे मैच में कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के करियर के पहले शतक के बावजूद अफगानिस्तान को 218 रन पर समेट दिया.
प्रसिद्ध की तूफानी गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान ने 10वें ओवर में 36 रन तक चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन शाहिदी ने अंतिम बल्लेबाज के तौर पर आउट होने से पहले 131 गेंद में 13 चौकों और एक छक्के से 102 रन की पारी खेलने के अलावा अजमतुल्लाह उमरजई (50) के साथ पांचवें विकेट के लिए 117 गेंद में 105 रन की साझेदारी करके टीम को सम्माजनक स्कोर तक पहुंचाया. शाहिदी ने मोहम्मद नबी (21) के साथ भी छठे विकेट के लिए 53 गेंद में 57 रन की साझेदारी की. मेहमान टीम हालांकि अंत में 44.2 ओवर में सिमट गई.