add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs SA: करारी हार के बावजूद टीम इंडिया ने मनाया इस बात का जश्न, देखें PHOTOS

राइली रुसो के दम पर साउथ अफ्रीका ने मंगलवार यानी 4 अक्टूबर को इंदौर में खेले गए तीसरे और अंतिम T20I मैच में भारत को 49 रन से हरा दिया।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - October 5, 2022 3:29 PM IST

राइली रुसो के दम पर साउथ अफ्रीका ने मंगलवार यानी 4 अक्टूबर को इंदौर में खेले गए तीसरे और अंतिम T20I मैच में भारत को 49 रन से हरा दिया लेकिन सीरीज 1-2 से गंवा दी। रुसो ने 48 गेंद में आठ छक्कों और सात चौकों से नाबाद 100 रन की पारी खेलने के अलावा डिकॉक (68) के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 और ट्रिस्टन स्टब्स (23) के साथ तीसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की जिससे साउथ अफ्रीका ने तीन विकेट पर 227 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारतीय टीम 18.3 ओवर में 178 रनों पर ढेर हो गई।

दिलचस्प बात ये रही कि इस करारी हार के बाद भी टीम इंडिया के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में जश्नन मनाते नजर आए। ये जश्न सीरीज जीतने का नहीं बल्कि विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के जन्मदिन का था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दरअसल,  पंत (Rishabh Pant) ने 4 अक्टूबर को अपना 25वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर पंत ने टीम के साथी खिलाड़ियों की मौजूदगी में केक काटा। पंत ने 5 अक्टूबर को जन्मदिन के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी पंत के मुंह पर केक लगाते नजर आ रहे हैं।

पंत ने ट्विटर पर लिखा, “कल का दिन दिल को छूने वाला था। मेरे सभी दोस्तों, टीम के साथियों और प्रशंसकों का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने मुझे शुभकामनाएं दीं। यह वास्तव में मेरे लिए बहुत मायने रखता हैं और मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं।”