कोहली-शास्त्री से नाराज खिलाड़ी, दो धड़े में बंटी है टीम इंडिया ?

खबर है कि टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री हर एक फैसले में अपनी चलाते हैं और दबाव भी बनाते हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 13, 2019, 09:55 AM IST

Published On Jul 13, 2019, 09:55 AM IST

Last UpdatedJul 13, 2019, 09:55 AM IST

Virat Kohli Ravi Shastri and Rohit Sharma

आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल से हारकर बाहर होने के महज दो दिन के भीतर ही टीम के अंदर चल रहे मतभेद की खबरें सामना आ रही है। खबर है कि कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री हर एक फैसले में अपनी चलाते हैं और दबाव भी बनाते हैं।

”दैनिक जागरण” की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस वक्त भारतीय क्रिकेट टीम दो भाग में बंटी हुई है। एक धड़ा उप कप्तान रोहित शर्मा का है जबकि दूसरा कप्तान कोहली और शास्त्री का।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि टीम में सिर्फ उसी खिलाड़ी को जगह मिलती है जो या तो दमदार प्रदर्शन कर रहे हों और जिनको बाहर रखना मुमकिन नहीं। इस लिस्ट में रोहित और जसप्रीत बुमराह का नाम आता है। दूसरे वो खिलाड़ी टीम में रहते हैं जो कप्तान और कोच को पसंद होते हैं।

राहुल को क्यों बार – बार मिले मौके

खबर में इस बात का खुलासा किया गया है कि केएल राहुल चाहे भले ही कितना भी बुरा प्रदर्शन क्यों ना करें, उनको तब तक मौके मिलते रहेंगे जब कि वह फॉर्म में नहीं आ जाते। चौथे नंबर पर नहीं चलते और अगर ओपनिंग में जगह बनती है तो सबसे पहले राहुल को ही बुलाया जाएगा।

अगर प्लेइंग इलेवन में उनको जगह ना दी जा सके तो संभावित 15 खिलाड़ियों की लिस्ट में उनका नाम जरूर रहेगा। ऐसा इसलिए कि जैसे ही कोई खिलाड़ी चोटिल हो या फिर प्रदर्शन में गिरावट आए तो राहुल की वापसी हो सके।

अंबाती रायडू को नहीं मिल पाया मौका

विश्व कप से पहले लगातार चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे अंबाती रायडू को इस स्थान के लिए फिट माना जा रहा था। न्यूजीलैंड दौरे पर फरवरी में मेजबान के खिलाफ भारतीय टीम ने महज 18 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। रायडू ने इस मैच में 90 गेंद पर 113 रन की पारी खेल टीम को मुश्किल से निकाला था। सेमीफाइनल में भी ऐसे ही हालात थे जहां टीम इंडिया बिखर गई।

विश्व कप से पहले कुछ एक खराब पारी के बाद रायडू को टीम के बाहर कर दिया गया और विश्व कप के लिए विजय शंकर को चौथे नंबर का बल्लेबाज बताकर चुना गया। चोटिल होकर विश्व कप से बाहर होने के बाद भी शंकर की जगह मयंक अग्रवाल को टीम में चुना गया जबकि रायडू पहली पसंद बताए गए थे।

युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव

भले ही कुलदीप और चहल ही जोड़ी इस वक्त अच्छा कर रही हो लेकिन अच्छा नहीं भी करे तो भी उनकी टीम में जगह पक्की है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह दोनों कप्तान और कोच की पसंद हैं। इस जोड़ी में भी चहल को ज्यादा मौके मिलते हैं क्योंकि वह विराट की कप्तानी में आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू की तरफ से खेलते हैं।

कोच शास्त्री और भरत अरुण के जाने का इंतजार 

खबर के मुताबिक टीम के खिलाड़ियों को कप्तान और कोच से काफी परेशानी है, अब उन सभी को इनके बाहर जाने का इंतजार है। विराट कोहली लगातार रन बना रहे हैं लिहाजा उनकी कप्तानी पर खतरा नहीं लेकिन कोच शास्त्री और गेंदबाजी कोच भरत अरुण को लेकर खिलाड़ी इंतजार में हैं। शास्त्री और अरुण के बीच काफी अच्छी दोस्ती है और विराट इन दोनों की ही सुनते हैं। कुल मिलाकर टीम इंडिया में कोई आवाज नहीं उठा रहा हो लेकिन दबी आवाज बाहर जरूर आ रही है।

Editor's Pick