add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup: लगातार तीसरी बार इंग्लैंड से सेमीफाइनल में भिड़ेगा भारत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम ने टी-20 वर्ल्ड के लीग स्टेज से किसी तरह सुपर-8 में पहुंची थी, मगर सुपर-8 में टीम अलग ही तेवर में नजर आई है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 2, 2026 12:22 PM IST

IND VS ENG Head to Head Records: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल में भारत का सामना पांच मार्च को इंग्लैंड से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. वहीं भारतीय टीम का भी यह लगातार तीसरा टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल है. भारतीय टीम ने इससे पहले 2022 और 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ ही सेमीफाइनल खेला था. लगातार तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें गुरुवार पांच मार्च को आमने-सामने होगी.

हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम ने टी-20 वर्ल्ड के लीग स्टेज से किसी तरह सुपर-8 में पहुंची थी, मगर सुपर-8 में टीम अलग ही तेवर में नजर आई. सुपर-8 में इंग्लैंड की टीम ने अपने तीनों मुकाबले जीते और ग्रुप-2 में टॉप पर रही. इंग्लैंड ने पाकिस्तान, श्रीलंका और न्यूजीलैंड जैसे बड़ी टीमों को मात दी. वहीं भारतीय टीम की बात करें तो टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों सुपर-8 में हार का सामना करना पड़ा. हालांकि इसके बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे और उसके बाद वेस्टइंडीज को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

2022 में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया

टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड का सामना हुआ था. एडिलेड में खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 168 रन बनाए थे. जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड ने 16 ओवर में बिना किसी नुकसान के 170 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीता था, फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था.

2024 में भारत ने इंग्लैंड को 68 रन से हराया

टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में एक बार फिर रोहित की कप्तानी वाली टीम इंडिया और बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड आमने-सामने थी. जॉर्जटाउन में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 171 रन बनाए थे, इंग्लैंड की पूरी टीम 16.4 ओवर में 103 रन पर सिमट गई थी और टीम 68 रन से मैच हार गई. भारतीय टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था

टी-20 वर्ल्ड कप में हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें इससे पहले पांच बार आमने-सामने हुई है. भारतीय टीम को तीन बार जीत मिली है, वहीं दो बार इंग्लैंड ने बाजी मारी है.

T20I में किसका पलड़ा भारी

टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमें 29 बार आमने-सामने हुई है. भारतीय टीम को 17 बार जीत मिली है, बल्कि इंग्लैंड ने 12 मुकाबले जीते हैं. टी-20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है. भारतीय टीम ने अपने घर पर 10 मुकाबले जीते हैं.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/