This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
डेढ़ महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे Mohammed Shami, बुधवार को लौटेंगे भारत
कलाई के फ्रैक्चर से जूझ रहे मोहम्मद शमी को 6 सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहना होगा. उन्हें हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ है.
Written by Arun Kumar
Last Published on - December 22, 2020 9:52 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पैट कमिंस की तीखी बाउंसर पर चोटिल होकर टेस्ट सीरीज से बाहर हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को अब इस चोट से उबरने के लिए डेढ़ महीने क्रिकेट से दूर रहना होगा. एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट मैच के तीसरे दिन इस फास्ट बॉलर की दाएं हाथ की क्लाई में उस वक्त फ्रैक्चर हो गया, जब वह आखिरी विकेट के रूप में बैटिंग पर उतरे थे. शमी को 6 सप्ताह आराम की सलाह दी गई है.
अब वह बुधवार को ऑस्ट्रेलिया से भारत के लिए रवाना होंगे. भारत पहुंचने के बाद शमी को एक संक्षिप्त क्वारंटाइन में रहने की जरूरत होगी. शमी को जब कमिंस का वह बाउंसर कलाई पर लगा था, तब वह दर्द के कारण अपना हाथ भी नहीं उठा पा रहे थे और इसी कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. मैच के दौरान भारतीय टीम जब फील्डिंग पर उतरी तब भी यह गेंदबाज बॉलिंग के लिए मैदान पर नहीं उतर पाया था.
मैच के बाद उनके हाथ का स्कैन कराया गया था, जिसमें हेयरलाइन फ्रैक्चर बताया गया था. इसके बाद अब वह मेलबर्न, सिडनी और ब्रिस्बेन में होने वाले सीरीज के बाकी तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे.
एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, ‘शमी को 6 सप्ताह के आराम करने की सलाह दी गई है और अब वह बुधवार को भारत के लिए रवाना होंगे. 6 सप्ताह के आराम के बाद वह जनवरी के आखिर तक फिट हो सकते हैं.’
