वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के बाद टीम इंडिया ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jun 24, 2017, 02:47 PM IST

Published On Jun 24, 2017, 02:47 PM IST

Last UpdatedJun 24, 2017, 02:47 PM IST

टीम इंडिया © Getty Images
टीम इंडिया © Getty Images

शुक्रवार को टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे पर खेला गया पहला वनडे मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। भारत इस मैच में कोई नतीजा नहीं हासिल नहीं कर सका लेकिन इस मैच के साथ टीम इंडिया बेनतीजा वनडे मैचों की सूची में शीर्ष पर आ गई। टीम इंडिया के अब तक कुल 40 वनडे मैच बेनतीजा रहे हैं। 1974 से लेकर अब तक टीम इंडिया ने कुल 913 वनडे मैच खेले हैं जिसमें से 462 में भारत ने जीत हासिल की है जबकि 404 मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है।

सबसे ज्यादा बेनतीजा वनडे मैच वाली टीम

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

देश कुल मैच रद्द मैच
भारत 40 913
न्यूजीलैंड 39 728
श्रीलंका 36 793
ऑस्ट्रेलिया 34 901
वेस्टइंडीज 26 758
इंग्लैंड 23 692
पाकिस्तान 18 879
साउथ अफ्रीका 16 580
जिम्बाव्बे 11 486
बांग्लादेश/आयरलैंड 7 332/123
स्कॉटलैंड 6 91
केन्या 5 154

टीम इंडिया के बाद दूसरे स्थान पर इस सूची में न्यूजीलैंड टीम आती है। 1973 से लेकर अब तक कीवी टीम के कुल 39 मैच रद्द हो चुके हैं। वहीं तीसरे स्थान पर भारत की पड़ोसी टीम श्रीलंका है, जिसके अब तक कुल 36 वनडे मैच रद्द हो चुके हैं। चौथे नंबर पर 34 रद्द मैचों के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम है। ऑस्ट्रेलिया ने 1971 से लेकर आज तक कुल 901 मैच खेले हैं। वेस्टइंडीज टीम इस सूची में पांचवें स्थान पर है। गौरतलब है कि टीम इंडिया के पास सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने का रिकॉर्ड भी है। [ये भी पढ़े: प्लेइंग इलेवन में दखल देते थे अनिल कुंबले?]

टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे कुल पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज का दूसरा मैच 25 जून को त्रिनिदाद में खेला जाएगा। इस दौरे पर टीम इंडिया एक टी20 मैच भी खेलेगी।

Editor's Pick