टीम इंडिया के पास रिषभ पंत और इशान किशन के रूप में महेंद्र सिंह धोनी जैसे दो खिलाड़ी हैं: सबा करीम

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम ने कहा है कि इशान किशन और रिषभ पंत टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेलेंगे।

Edited By : India.com Staff |Mar 16, 2021, 03:47 PM IST

Published On Mar 16, 2021, 03:47 PM IST

Last UpdatedMar 16, 2021, 03:47 PM IST

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम (Saba Karim) का कहना है कि मौजूदा टीम इंडिया बेहद खुशकिस्मत है जो उनके पास रिषभ पंत (Rishabh Pant) और इशान किशन (Ishan Kishan) के रूप में दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जैसे एक नहीं बल्कि दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।

हिंदी न्यूज चैनल पर बातचीत के दौरान करीम ने कहा, “अगर भारतीय टीम दो धोनी जैसे खिलाड़ी पा सकती है तो फिर इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता। जिस तरह के निडर और बेपरवाह अंदाज से ये दो खिलाड़ी (पंत और इशान) खेलते हैं, उन्हें पता है कि टीम उनकी क्या भूमिका है और वो शानदार आक्रामकता दिखाते हैं वो भी नपे तुले खतरे के साथ।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

करीब ने पंत और इशान को मैचविनर खिलाड़ी बताया और कहा कि उन्हें उम्मीद है ये खिलाड़ी भविष्य में भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते नजर आएंगे। उन्होंने कहा, “दोनों बल्लेबाजों ने हमेशा ही खुद को मैचविनर खिलाड़ी के तौर पर साबित करने की कोशिश की है। रिषभ पंत ने पहले खुद को साबित किया और फिर मौका मिलने पर इशान किशन ने भी उसी तरह की मानसिकता दिखाई है।”

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, “इसलिए मुझे लगता है कि भारतीय टीम खुशकिस्मत है कि उनके पास सीमित ओवर फॉर्मेट में इशान किशन और रिषभ पंत जैसे मैचविनर खिलाड़ी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि भविष्य में इशान किशन और रिषभ पंत तीनों फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।”

करीम का मानना है कि भारत के लिए अंडर-19 विश्व कप खेल चुके इन दोनों खिलाड़ियों के खेल की नींव बेहद मजबूत है। उन्होंने कहा, “इशान किशन और रिषभ पंत दोनों ने ही 2016 में भारत के लिए अंडर-19 विश्व कप खेला है। इसलिए उनकी नींव बेहद मजबूत है। उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी जिम्मेदारियां पता है और वो जानते हैं कि उन्हें खुद को कैसे साबित करना है।”

Editor's Pick