जब भारतीय टीम से मिलने पहुंचे महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स, देखें VIDEO
86 वर्षीय गारफील्ड सोबर्स की गिनती महान ऑलराउंडरों में होती है. उन्होंने 93 टेस्ट मैचों में 8,032 रन बनाने के अलावा 235 विकेट भी अपने नाम किए.
Published On Jul 05, 2023, 07:16 PM IST
Last UpdatedJul 05, 2023, 07:16 PM IST
@BCCI
वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटी भारतीय क्रिकेट टीम ने महान सर गारफील्ड सोबर्स से मुलाकात की जिसका वीडियो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया. इस मुलाकात के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने गारफील्ड सोबर्स का जोशीले अंदाज में स्वागत किया और क्रिकेट के अनुभव एक-दूसरे के साथ साझा किए.
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम 12 जुलाई से डोमिनिका और पोर्ट ऑफ स्पेन में दो टेस्ट खेलेगी, जिसके बाद टीम तीन वनडे और पांच T20 मैच की सीरीज में कैरेबियाई टीम का सामना करेगी .
बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान गारफील्ड सोबर्स के साथ मुलाकात का एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, “बारबाडोस में महान शख्स की संगति में. टीम इंडिया ने क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में से एक सर गारफील्ड सोबर्स से मुलाकात की.”
In Barbados & in the company of greatness! ? ?#TeamIndia meet one of the greatest of the game – Sir Garfield Sobers ? ?#WIvIND pic.twitter.com/f2u1sbtRmP
— BCCI (@BCCI) July 5, 2023
इस मुलाकात के दौरान द्रविड़ ने सोबर्स से गिल को मिलवाते हुए ‘हमारे सबसे युवा शानदार बल्लेबाजों में से एक’ बताया.
86 वर्षीय सोबर्स की गिनती महान ऑलराउंडरों में होती है. उन्होंने 93 टेस्ट मैचों में 8,032 रन बनाने के अलावा 235 विकेट भी अपने नाम किए. सोबर्स से मुलाकात करने वालों में रोहित, विराट कोहली, शुभमन गिल, रविचंद्रन अश्विन और भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ शामिल थे. इस दौरान सोबर्स की पत्नी भी मौजूद थी.
बता दें, कोहली साल 2020 में ‘क्रिकेटर ऑफ द डिकेड’ बने थे जिसके लिए उन्हें सर गारफील्ड सोबर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. भारत, हाल ही में द ओवल में ऑस्ट्रेलिया से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल हारने के बाद, वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से अपने अगले डब्ल्यूटीसी चक्र की शुरुआत करेगा. इस सप्ताह के अंत तक डोमिनिका रवाना होने से पहले भारतीय टीम के स्थानीय टीम के साथ अभ्यास मैच खेलने की उम्मीद है.