- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Team India middle order collapsed in Ind vs Eng 2nd odi
178/3... फिर 55 रन के अंदर भारत ने गंवाए सात विकेट, 233 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया
विराट कोहली (65 रन) और श्रेयस अय्यर (66 रन) की अर्धशतकीय पारियों के बावजूद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 44 ओवर में 233 रन पर सिमट गई.
Published On Jul 16, 2026, 09:50 PM IST
Last UpdatedJul 16, 2026, 09:50 PM IST
team India batting collapse
भारत और इंग्लैंड की टीम गुरुवार को कार्डिफ में दूसरे वनडे मैच में आमने-सामने हुई. विराट कोहली (65 रन) और श्रेयस अय्यर (66 रन) की अर्धशतकीय पारियों के बावजूद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 44 ओवर में 233 रन पर सिमट गई. भारतीय टीम का मिडिल ऑर्डर एक बार फिर फेल रहा. शिवम दुबे, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने पूरी तरह निराश किया.
भारतीय टीम ने एक समय 178 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवाए थे. इस स्कोर पर भारतीय टीम ने विराट कोहली का विकेट गंवाया. कोहली जोफ्रा आर्चर का शिकार बने. कोहली के आउट होते ही विकेटों की झड़ी लग गई. वाशिंगटन सुंदर जिन्होंने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया था, वह सिर्फ दो रन बनाकर साकिब महमूद का शिकार बने. इसके बाद जोफ्रा आर्चर ने दो लगातार गेंदों पर अक्षर पटेल (01) और शिवम दुबे (00) को पवेलियन भेज दिया. गुरनूर बरार सात रन बनाकर साकिब महमूद का दूसरा शिकार बने.
कार्डिफ़ में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे कम इनिंग स्कोर:
141 – पाकिस्तान, 2021
202 – श्रीलंका, 2016
223 – न्यूज़ीलैंड, 2017
227 – ऑस्ट्रेलिया, 2013
233 – भारत, 2026
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, द्रविड़- संगकारा भी पीछे छूटे
श्रेयस अय्यर ने अकेले किया संघर्ष
भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने अकेले लड़ाई लड़ी, मगर 66 रन के स्कोर पर वह गस एटकिंसन की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे. जसप्रीत बुमराह ने 13 बॉल में नाबाद 20 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने साकिब महमूद के एक ही ओवर में तीन चौके और एक छक्का के साथ 18 रन ठोक डाले, जिससे भारतीय टीम 233 रन के स्कोर तक पहुंच सकी. इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 47 रन देकर तीन विकेट झटके. गस एटकिंसन ने भी तीन विकेट अपने नाम किए, वहीं साकिब महमूद को दो सफलता मिली. सैम करन और विल जैक्स को एक एक विकेट मिला.
महज 26 रन की पारी… मगर रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में बनाया बड़ा कीर्तिमान
इससे पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 31 रन और रोहित शर्मा ने 26 रन की पारी खेली. विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक जड़ा.