- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Team India new T20 jersey launched ahead of T20 World Cup 2024
Team India World Cup Jersey: एडिडास ने लॉन्च की टीम इंडिया की नई जर्सी, जबरदस्त है कलर कॉम्बिनेशन
भारतीय T20 क्रिकेट टीम की नई जर्सी की तस्वीर सामने आ चुकी है. एडिडास ने शानदार वीडियो के जरिए भारतीय टीम को लॉन्च किया. T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम यही जर्सी पहने नजर आएगी.
Published On May 06, 2024, 10:16 PM IST
Last UpdatedMay 06, 2024, 10:16 PM IST
PIC- @BCCI
T20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी लॉन्च हो गई है. ऐसा माना जा रहा है कि इस जर्सी को पहनकर ही भारतीय टीम आगामी T20 वर्ल्ड कप में शिरकत करेगी. एडिडास ने भारतीय टीम की नई जर्सी का निर्माण किया है जिसमें ब्लू और ऑरेन्ज कलर के कॉम्बिशेन को दर्शाया गया है. जर्सी में सामने की तरफ का हिस्सा ब्लू कलर में रखा गया है जबकि बाजुओं को ऑरेन्ज कलर से रंगा गया है. वहीं, कॉलर को तिरंगे के कलर से सजाया गया है. भारतीय टीम की नई जर्सी को लॉन्च करने के लिए एडिडास ने शानदार वीडियो का सहारा लिया है.
एडिडास ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भारत की T20 जर्सी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- एक जर्सी, एक नेशन. पेश है टीम इंडिया की नई जर्सी. 7 मई से स्टोर्स और ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध.” वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा, स्पिनर कुलदीप यादव और हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जड़ेजा धर्मशाला स्टेडियम में नजर आ रहे हैं. इस बीच बीसीसीआई के लोगो वाला एक हेलिकॉप्टर टीम इंडिया की नई जर्सी ले जाता दिख रहा है.
टीम इंडिया की नई जर्सी कल यानी 7 मई से स्टोर्स और ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. अब देखना होगा कि जर्सी का प्राइस क्या रहने वाला है. बता दें, T20 वर्ल्ड कप 2024 का 1 जून से आगाज होगा. इस बार T20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेला जाना हैं. भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान का 5 जून से आयरलैंड के खिलाफ आगाज करेगी. वहीं, पाकिस्तान से टीम इंडिया 9 जून, रविवार को न्यूयॉर्क में भिड़ेगी.