- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Team India register one of their lowest ODI totals against Australia in 2nd ODI
IND vs AUS: स्टार्क के कहर से भारत के नाम दर्ज हुआ सबसे कम स्कोर का शर्मनाक रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने कहर बरपाते हुए 53 रन पर पांच विकेट लेकर भारत को दूसरे वनडे में रविवार को 26 ओवर में मात्र 117 रन पर समेट दिया.
Published On Mar 19, 2023, 04:53 PM IST
Last UpdatedMar 19, 2023, 04:53 PM IST
TWITTER/ICC
ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कहर बरपाते हुए 53 रन पर पांच विकेट लेकर भारत को दूसरे वनडे में रविवार को 26 ओवर में मात्र 117 रन पर समेट दिया. मिचेल स्टार्क के पंजे के कारण भारतीय टीम अपने घरेलू जमीन पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने सबसे कम स्कोर पर सिमट गई.
स्टार्क ने पहले भारतीय शीर्ष क्रम को झकझोरा और फिर मोहम्मद सिराज के विकेट के साथ पंजा खोला। भारत के लिए सिर्फ़ विराट कोहली ही 30 के आंकड़े को पार कर पाए. अक्षर पटेल ने 29 रन बनाए लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई साथ नहीं मिला. सीन ऐबट और नेथन एलिस ने स्टार्क का बखूबी साथ दिया और क्रमश: तीन और दो विकेट चटकाए.
भारतीय टीम का 117 रन का ये स्कोर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में तीसरा सबसे कम स्कोर है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सिडनी में 1981 में 63 और फिर 2000 में इसी मैदान पर 100 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया था.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का घर में सबसे कम ODI स्कोर
- 117, विशाखापत्तनम, 2023
- 125, सेंचुरियन, 2003
- 145, मेलबर्न, 1992
भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे कम ODI स्कोर
- 63- सिडनी, 1981
- 100- सिडनी, 2000
- 117- विशाखापत्तनम, 2023
- 125- सेंचुरियन, 2003
- 145- मेलबर्न, 1992
ये वनडे इतिहास में भारत का घर में चौथा सबसे कम स्कोर है. वनडे में भारत का सबसे कम स्कोर 78 रन है जो 1986 में श्रीलंका के खिलाफ बना था. इसके बाद 2017 में लंका ने ही धर्मशाला में खेले गए वनडे मैच में मेजबान टीम को 112 रन पर समेट दिया था. तीसरा सबसे कम वनडे स्कोर 100 रन है जो वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में टीम इंडिया ने बनाया था.
घरेलू ODI में भारत का सबसे कम ऑलआउट टोटल
- कानपुर में- 78 बनाम श्रीलंका (1986)
- अहमदाबाद में- 100 बनाम वेस्टइंडीज (1993)
- धर्मशाला में- 112 बनाम श्रीलंका (2017)
- विशाखापत्तनम में- 117 बनाम ऑस्ट्रेलिया (2023)
- मडगांव में- 136 बनाम श्रीलंका (1990)
- वडोदरा में- 148 बनाम ऑस्ट्रेलिया (2007)
घर में भारत का ODI में पहली पारी में सबसे कम ऑलआउट टोटल
- 112- vs श्रीलंका, धर्मशाला (2017)
- 117- vs AUS, विशाखापत्तनम (2023)
- 136- vs SL, मडगांव (1990)
- 148- vs AUS, वड़ोदरा (2007)