- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Team india registered lowest total in home soil in test cricket
टीम इंडिया के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 91 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
इससे पहले भारत का घरेलू सरजमीं पर न्यूनतम स्कोर 75 रन था, साल 1987 में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 75 रन पर ढेर हुई थी.
Published On Oct 17, 2024, 02:15 PM IST
Last UpdatedOct 17, 2024, 02:15 PM IST
(Image credit- Black caps X)
बेंगलुरू. टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरू में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में सिर्फ 46 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. इस मैच में भारत के पांच बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके. भारतीय टीम ने इस प्रदर्शन से टेस्ट क्रिकेट का एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज किया है. भारत के 91 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है.
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 46 रन पर ढेर हो गई. भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में घरेलू सरजमीं पर पहली बार 50 रन के कम के स्कोर पर ढेर हुई है.
91 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
इससे पहले टीम इंडिया का घरेलू सरजमीं पर न्यूनतम स्कोर 75 रन था, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ आया था. साल 1987 में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में 75 रन के स्कोर पर ढेर हो गई थी. भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच 15 दिसंबर, 1933 को इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में खेला था. 91 साल पहले टीम इंडिया ने पहला टेस्ट खेला था और 91 साल के टेस्ट इतिहास में भारत का घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ यह सबसे न्यूनतम स्कोर है.
टेस्ट मैचों में भारत का घरेलू सरजमीं पर सबसे कम स्कोर:
46 – IND vs NZ, बेंगलुरु, 2024*
75 – IND v WI, दिल्ली, 1987
76 – IND v SA, अहमदाबाद, 2008
टेस्ट क्रिकेट में ओवरऑल भारत का सबसे न्यूनतम स्कोर 36 रन है, जो 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था.
भारत के पांच बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके
भारत के पांच बल्लेबाज (विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन) इस मैच में खाता नहीं खोल सके. ऋषभ पंत (20 रन) और यशस्वी जायसवाल (13) को छोड़कर कोई और बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके. कप्तान रोहित शर्मा ने दो रन का योगदान दिया. न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने पांच विकेट चटकाए, वहीं विलियम ओ ओरूर्क को चार सफलता मिली.