×

T20 World Cup 2026 का शेड्यूल जारी, जानें भारत के मैच कब और कहां खेले जाएंगे ?

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमे हिस्सा लेगी. भारत, पाकिस्तान, नीदरलैड्स, यूएसए और नामीबिया की टीम एक ग्रुप में शामिल है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 25, 2025 8:09 PM IST

Team India Schedule in T20 World Cup: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला सात फरवरी को यूएसए के खिलाफ खेलेगी. भारतीय टीम ग्रुप ए में शामिल है, जिसमें पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, नामीबिया और यूएसए की टीम शामिल है.

सात फरवरी को मुंबई में भारत- यूएसए का पहला मुकाबला खेला जाएगा. वहीं भारत पाकिस्तान का महामुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को होगा. पाकिस्तान की टीम अपने सारे मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी.

टीम इंडिया का शेड्यूल:

07 फरवरी: भारत बनाम USA, मुंबई, शाम 7:00 बजे

12 फरवरी: भारत बनाम नामीबिया, दिल्ली, शाम 7:00 बजे

15 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो, शाम 7:00 बजे

18 फरवरी: भारत बनाम नीदरलैंड्स, अहमदाबाद, शाम 7:00 बजे

न्यूट्रल वेन्यू पर होगा भारत- पाकिस्तान मुकाबला

दोनों देशों के बीच खराब संबंध के कारण भारत-पाकिस्तान मैच न्यूट्रल वेन्यू (श्रीलंका) में ही होंगे. 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेलेगी. फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में होना है, अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा, तो फाइनल भी कोलंबो शिफ्ट हो जाएगा.

20 टीमें लेगी हिस्सा, इटली पहली बार खेलेगी

TRENDING NOW

मेजबान भारत, श्रीलंका के अलावा अफगानिस्तान, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, यूएसए, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, नीदरलैंड्स, इटली, जिम्बाब्वे, नामीबिया, नेपाल, ओमान और यूएई टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा होगीं. इटली की टीम पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही है.