add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

टीम इंडिया ने 1-0 से टी-20 सीरीज पर किया कब्जा, बारिश से टाई (D/L) हुआ तीसरा T20 मैच

न्यूजीलैंड की टीम 160 रन पर ऑल आउट हो गई, लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने नौ ओवर में चार विकेट पर 75 रन बनाए थे, तभी बारिश ने मैच को रोक दिया

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 22, 2022 5:31 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच नेपियर में खेला गया तीसरा टी-20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. मैच रद्द होने के साथ टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज पर कब्जा कर लिया. मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी के आगे न्यूजीलैंड की टीम 160 रन पर ऑल आउट हो गई. मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने चार-चार विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने नौ ओवर में चार विकेट पर 75 रन बनाए थे, तभी बारिश ने मैच को रोक दिया और मैच आगे नहीं खेला जा सका और मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया. मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच, जबकि सूर्य कुमार यादव को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने दूसरी टी-20 सीरीज जीती है.

 

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस मैच न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. फिन एलन (03 रन) और मार्क चैपमैन (12 रन) जल्दी आउट हो गए, मगर डेवोन कोनवे और ग्लेन फिलिप्स ने अर्धशतक जड़कर न्यूजीलैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. ग्लेन फिलिप्स 33 गेंद में 54 रन और डेवोन कोनवे 59 रन बनाकर आउट हुए. इन दोनों का विकेट गिरते ही न्यूजीलैंड की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. 146 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड ने तीसरा विकेट गंवाया और 160 रन का स्कोर पहुंचते पहुंचते पूरी टीम आउट हो गई. भारत के लिए मो. सिराज ने चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लिए, वहीं अर्शदीप सिंह को भी चार सफलता मिली.

यह भी पढ़ें:

TRENDING NOW

इस जोड़ी के नाम है वनडे में सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड, नंबर-1 चौंका देगा

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने खराब शुरूआत की. ओपनर ईशान किशन 10 रन और ऋषभ पंत 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गये. श्रेयस अय्यर खाता भी नहीं खोल सके, वहीं सूर्य कुमार यादव ने 13 रन बनाए. भारतीय टीम ने नौ ओवर में चार विकेट पर 75 रन बनाए थे, तभी बारिश की वजह से मैच को रोकना पड़ा और मैच आगे नहीं खेला जा सका. डकबर्थ लुईस नियम से दोनों टीमें बराबरी पर थी, जिसकी वजह से मैच को टाई घोषित किया गया.