- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Team India semifinal qualification Scenario after defeat against Nz in Womens T20 World Cup 2024
Womens T20 World Cup: न्यूजीलैंड से मिली हार, मगर सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया, जानिए समीकरण
न्यूजीलैंड के 161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 19 ओवर में 102 रन पर सिमट गई, एक भी खिलाड़ी 20 रन का स्कोर नहीं बना सकीं
Published On Oct 05, 2024, 09:40 AM IST
Last UpdatedOct 05, 2024, 09:40 AM IST
(Image credit- BCCI Womens X)
Team India semifinal qualification Scenario: महिला टी-20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम ने हार के साथ शुरुआत की है. शुक्रवार को खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रन से हरा दिया. इस हार के साथ टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. मगर इस हार के बावजूद टीम इंडिया के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका है.
शुक्रवार को खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रन से हराया. यह टी-20 विश्व कप में रनों के लिहाज से भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है. इस हार के साथ टीम इंडिया ग्रुप ए के प्वॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर पहुंच गई है. न्यूजीलैंड की टीम टॉप पर है, वहीं पाकिस्तान की टीम दूसरे नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीम भी भारत से ऊपर है. टीम इंडिया का रन रेट -2.900 है. हालांकि इसके बाद भी टीम इंडिया के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का अभी भी मौका है.
कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया ?
भारतीय टीम का अगला मुकाबला छह अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ है. इसके बाद टीम इंडिया नौ अक्टूबर को श्रीलंका और 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. भारतीय टीम अगर पाकिस्तान, श्रीलंका (एशिया कप चैंपियन) और ऑस्ट्रेलिया ( टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन) को हरा देती है तो वह सेमीफाइनल में जगह बना लेगी. श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में भारत को एशिया कप के फाइनल में हार मिली थी, वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ टीम इंडिया को कड़ी चुनौती मिलने वाली है.
टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने किया निराश
न्यूजीलैंड के 161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 19 ओवर में 102 रन पर सिमट गई, एक भी खिलाड़ी 20 रन का स्कोर नहीं बना सकीं. हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 15 रन बनाए, वहीं जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा ने 13-13 रन की पारी खेली. स्मृति मंधाना सिर्फ 12 रन बना सकीं.