श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, ये गलतियां पड़ सकती है भारी

भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार को मैच खेला जायेगा. फाइनल की रेस में बने रहने के लिये टीम इंडिया को हर हाल में यह मैच जीतना होगा.

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 05, 2022, 04:21 PM IST

Published On Sep 05, 2022, 04:21 PM IST

Last UpdatedSep 05, 2022, 04:21 PM IST

india vs sri lanka

नई दिल्ली: एशिया कप सुपर-4 के मुकाबले में पाकिस्तान से मिली हार के बाद टीम इंडिया के सामने अब श्रीलंका की चुनौती होगी. मंगलवार को टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ अपना मैच खेलने उतरेगी. फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारतीय टीम को इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करने होगी. भारतीय टीम को पिछले मैच में मिली हार को भूलाकर मैदान में उतरना होगा और पाकिस्तान के खिलाफ जो गलतियां हुई, उससे सबक लेना होगा.

मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को बनाने होंगे रन

टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शानदार शुरूआत की थी, मगर टीम का मध्यक्रम पूरी तरह फेल रहा, जिसकी वजह से टीम इंडिया जो एक समय 200 रन के पार का स्कोर देख रही थी, वह सिर्फ 181 रन पर ही बना सकी. मध्यक्रम के बल्लेबाजों को रन बनाने होंगे. हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, सूर्य कुमार यादव और दीपक हूडा को जिम्मेदारी भरी पारी खेलनी होगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गेंदबाजी में ढूंढना होगा विकल्प

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल काफी महंगे साबित हुये थे. टीम में छठे गेंदबाज के रूप में दीपक हूडा मौजूद थे, बावजूद इसके उनसे गेंदबाजी नहीं कराई गई. अक्षऱ पटेल, आर. अश्विन के रूप में टीम के पास बढ़िया विकल्प भी मौजूद है, जो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी करते है, ऐसे में टीम को इन खिलाड़ियों की तरफ भी देखने की जरूरत है.

डेथ ओवर में गेंदबाजी करनी होगी बेहतर

भारतीय टीम को डेथ ओवर में गेंदबाजी में सुधार करना होगा. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में डेथ ओवर में रवि विश्नोई और भुवनेश्वर कुमार ने ना सिर्फ अतिरिक्त रन दिये, बल्कि रन भी लुटाये. आखिरी दो ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिये 26 रन बनाने थे. 19वें ओवर में गेंदबाजी करने आये भुवनेश्वर कुमार ने 19 रन दिये और यहीं से टीम इंडिया की हार तय हो गई.

फील्डिंग में करना होगा सुधार

भारतीय टीम को फील्डिंग में भी सुधार करना होगा. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 18वें ओवर में जिस तरह रवि विश्नोई की गेंद पर अर्शदीप सिंह ने आसान सा कैच टपका दिया, जो मैच का टर्निंग प्वाइंट्स साबित हुआ. इन गलतियों को टीम के खिलाड़ियों को सुधारना होगा, वरना आगे की राह मुश्किल हो सकती है.

Editor's Pick