add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

टीम इंडिया का 'साइलेंट' मैच विनर, जिसने भारत को चैंपियन बनाने में निभाया अहम किरदार

टीम इंडिया के लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भले ही शिवम दुबे के प्रदर्शन की ज्यादा चर्चा न हो रही हो, लेकिन इस विश्व कप में भी उनका योगदान बेहद अहम रहा.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 9, 2026 6:24 PM IST

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला, साउथ अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मुकाबले में एक भारतीय बल्लेबाज अंतिम ओवरों में 16 गेंदों में 27 रनों की अहम पारी खेलता है, वो 27 रन मैच में टीम इंडिया के लिए वरदान साबित होते हैं और भारतीय टीम साउथ अफ्रीका को महज 7 रनों से हराकर चैंपियन बनती है. दो साल बाद टी20 विश्व कप 2026 में भी हर बड़े और अहम मुकाबले में यह खिलाड़ी बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, भारतीय टीम का यह साइलेंट मैच विनर खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि शिवम दुबे हैं.

भारतीय टीम के लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भले ही शिवम दुबे के प्रदर्शन की ज्यादा चर्चा न हो रही हो, लेकिन इस विश्व कप में भी उनका योगदान बेहद अहम रहा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में खेली दमदार पारी

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में शिवम दुबे ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 43 रनों की दमदार पारी खेली, शिवम की यह पारी मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई थी, शिवम के दमदार प्रदर्शन ने भारतीय टीम को 253 रनों के टोटल तक पहुंचाया. 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल मुकाबले में सिर्फ 7 रनों से हारी थी, शिवम की पारी ने मैच का नतीजा तय किया.

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में आठ बॉल में बनाए नाबाद 26 रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में संजू सैमसन के आउट होने के बाद ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या भी पवेलियन लौट गए थे, भारतीय टीम को अच्छे फिनिश की जरूरत थी और यह जिम्मेदारी भी शिवम दुबे ने ली, खिताबी मुकाबले में शिवम ने सिर्फ 8 गेंदों में 26 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके दम पर भारतीय टीम 5 विकेट गंवाकर 255 रनों के टोटल तक पहुंचने में सफल रही.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी अकेले खड़े रहे थे दुबे

सुपर-8 राउंड में भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम के बाकी बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए थे, लेकिन शिवम दुबे मुश्किल हालातों में भी क्रीज पर डटे रहे थे और उन्होने 42 रनों की अहम पारी खेली थी, शिवम की पारी के चलते ही टीम इंडिया 100 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही थी.

टी-20 वर्ल्ड कप में बनाए 235 रन

नीदरलैंड के खिलाफ टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वो शिवम दुबे ही थे, जिन्होंने 66 रनों की दमदार पारी खेलते हुए भारतीय टीम को 193 रनों के टोटल तक पहुंचा दिया था. टूर्नामेंट में खेले 9 मैचों में शिवम दुबे ने 169 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 235 रन बनाए, वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 5 विकेट भी चटकाए.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/