IND vs ENG: कोहली समेत टीम इंडिया ने लंदन पहुंचते ही शुरु किया कड़ा अभ्यास, देखें तस्वीरें

BCCI ने प्रैक्टिस की जो फोटोज शेयर की है उसमें विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अन्य खिलाड़ियों की लंदन में प्रैक्टिस करते देखा जा सकता है।

Edited By : Vanson Soral |Jun 17, 2022, 06:33 PM IST

Published On Jun 17, 2022, 06:33 PM IST

Last UpdatedJun 17, 2022, 06:33 PM IST

BCCI

विराट कोहली समेत भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे के लिए लंदन पहुंच चुकी है और एकमात्र टेस्ट की तैयारियों में जुट गई है। BCCI ने ट्विटर पर खिलाड़ियों के फोटोज शेयर करते हुए ये जानकारी दी। BCCI ने प्रैक्टिस की जो फोटोज शेयर की है उसमें विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अन्य खिलाड़ियों की लंदन में प्रैक्टिस करते देखा जा सकता है। भारत और इंग्लैंड के बीच एकमात्र टेस्ट 1 जुलाई से एजबेस्टन में खेला जाएगा।

BCCI ने ट्वीट करते हुए लिखा, “लंदन में तैयार टीम इंडिया।” विराट कोहली, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी और केएस भरत ने लंदन पहुंचकर अभ्यास शुरू कर दिया है।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पहले कोहली और टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ लंदन जाना था, लेकिन व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के कारण उन्होंने अपनी यात्रा स्थगित कर दी।

वहीं, मुख्य कोच राहुल द्रविड़, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर फिलहाल साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी पांच मैचों की T20I सीरीज में व्यस्त हैं। ये सभी इस सीरीज के पूरा होने के बाद लंदन के लिए रवाना हो होंगे।

भारत का इंग्लैंड दौरा इस प्रकार है:

इंग्लैंड बनाम भारत,  5वां टेस्ट: एजबेस्टन | जुलाई 1-5

T20I सीरीज

पहला T20I : एजेस बाउल | 7 जुलाई

दूसरा T20I : एजबेस्टन | 9 जुलाई

तीसरा T20I: ट्रेंट ब्रिज | जुलाई 10

वनडे सीरीज

पहला वनडे: किआ ओवल | जुलाई 12

दूसरा वनडे: लॉर्ड्स | 14 जुलाई

तीसरा वनडे: मैनचेस्टर | जुलाई 17

 

Editor's Pick