add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका को मिली जीत, अब टीम इंडिया के लिए क्या है सेमीफाइनल का समीकरण ?

साउथ अफ्रीका के चार अंक है और टीम का रन रेट 2.890 है. वहीं वेस्टइंडीज की टीम दूसरे नंबर पर है और उसका नेट रन रेट 1.791 है

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 26, 2026 8:18 PM IST

एडेन मारक्रम (नाबाद 82 रन) के अर्धशतक की मदद से साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराकर जीत का सिलसिला जारी रखते हुए आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. साउथ अफ्रीका ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजी में भी कमाल किया. यह इस टूर्नामेंट में उनकी लगातार छठी जीत है.

साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज पर जीत से दो अहम अंक जुटाए जिससे मेजबान भारत की अब क्वालीफिकेशन की उम्मीदें मजबूत हो गई हैं. साउथ अफ्रीका से मिली हार से भारत की उम्मीदों को झटका लगा था और टीम इंडिया पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था. इस हार से वेस्टइंडीज टीम के नेट रन रेट पर असर पड़ा जो 5.350 से घटकर 1.791 हो गया, जो भारत के लिए राहत की खबर है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ग्रुप-1 के प्वाइंट्स टेबल का हाल

साउथ अफ्रीका जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. साउथ अफ्रीका के चार अंक है और टीम का रन रेट 2.890 है. वहीं वेस्टइंडीज की टीम दूसरे नंबर पर है और उसका नेट रन रेट 1.791 है. भारतीय टीम का रन रेट -3.800 है और टीम इंडिया तीसरे नंबर पर है, वहीं जिम्बाब्वे की टीम का खाता नहीं खुला है.

भारत के लिए सेमीफाइनल का क्या है समीकरण ?

सेमीफाइनल के लिए भारत का समीकरण इस जीत के साथ एकदम साफ हो गई है. भारतीय टीम को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी. दो जीत के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. भारतीय टीम अगर जिम्बाब्वे को हरा देती है तो साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. वहीं भारतीय टीम के लिए इसके बाद वेस्टइंडीज का मुकाबला क्वार्टर फाइनल हो जाएगा, जहां टीम जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना सकती है.

अगर जिम्बाब्वे से हार गई टीम इंडिया फिर…

अगर भारतीय टीम अगर जिम्बाब्वे से हार जाती है फिर टीम इंडिया के लिए समीकरण बिगड़ सकता है. ऐसे में टीम इंडिया को यह दुआ करनी होगी कि जिम्बाब्वे की टीम अपने आखिरी सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका से हार जाए और फिर इंडिया अपने आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हराए. ऐसी स्थिति में तीन टीमें जिम्बाब्वे, भारत और वेस्टइंडीज की टीम 2-2 अंक तक रहेगी, जिस टीम का नेट रन रेट अच्छा होगा, वह सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी.