×

एशिया कप के लिए रविवार को ढाका रवाना होगी भारतीय टीम

एशिया कप 24 फरवरी से छह मार्च तक बांग्लादेश में खेला जाएगा

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - February 21, 2016 10:44 AM IST

भारतीय टीम © Getty Images
भारतीय टीम © Getty Images

महेन्द्र सिंह धोनी की आगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप के लिए रविवार को कोलकाता से ढाका के लिए रवाना होगी। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के सूत्रों ने बताया है कि रवानगी से पहले तीन खिलाड़ी कोलकाता के प्लस साउथ होटल में मीडिया से बात करेंगे। इससे पहले भारतीय कप्तान धोनी और टीम के मैनेजर कपिल मल्होत्रा संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। एशिया कप 24 फरवरी से छह मार्च तक बांग्लादेश में खेला जाएगा। इसमें भारत के अलावा श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश भी शामिल है। इसके अलावा अफगानिस्तान, ओमान, हांगकांग और यूएई की टीम क्वालीफाईंग के जरिए मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने का प्रयास करेंगी। क्वालीफाईंग से से दो टीमें मुख्य दौर में पहुंचेंगी। ये भी पढ़ें: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एशिया कप से हुए बाहर

बीसीसीआई ने अपने एक बयान में कहा है, “भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप के लिए रविवार को ढाका रवाना होगी।” उप-कप्तान विराट कोहली, अजिक्य रहाणे, शिखर धवन, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा शनिवार रात कोलकाता पहुंचेंगे। युवराज सिंह, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा और रविचंद्रन अश्विन रविवार को कोलकाता पहुंचेंगे।

पहली बार एशिया कप का आयोजन टी-20 फॉर्मेट में किया जा रहा है। भारत को अपना पहला मैच मेजबान बांग्लादेश से 24 फरवरी को खेलना है। सभी मैच मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। ये भी पढ़ें: सुरेश रैना ने लॉन्च की गुजरात लॉयंस की जर्सी

भारतीय टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद समी की जगह भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है। समी अभी तक चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं, इसलिए उन्हें एशिया कप से बाहर रखा गया है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा की।

टीम :

TRENDING NOW

एशिया कप : महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंजिक्य रहाणे, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रविन्द्र जडेजा, पवन नेगी, हार्दिक पांड्या, रविचन्द्रन अश्विन, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।