महिला चैंपियनशिप के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी टीम इंडिया

11 सितंबर से श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली भारतीय वनडे टीम में तान्या भाटिया और जेमिमा रोड्रिगेज को जगह मिली है।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 10, 2018, 05:05 PM IST

Published On Sep 10, 2018, 05:05 PM IST

Last UpdatedSep 10, 2018, 05:05 PM IST

Indian women team (Getty Images)

भारतीय महिला टीम आईसीसी महिला चैंपियनशिप के तीसरे दौर के मुकाबले के लिए 11 से 16 सितंबर तक श्रीलंका का दौरा करेगा। आईसीसी महिला विश्व कप 2021 के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में निचले चार पायदान पर चल रहे श्रीलंका, भारत, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की नजरें शीर्ष चार पर चल रहे ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के करीब पहुंचने पर टिकी हैं।

आईसीसी महिला विश्व कप 2017 के फाइनल में जगह बनाने वाली भारतीय टीम छह मैचों में चार अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर चल रही है। टीम ने दोनों जीत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-1 की जीत के दौरान दर्ज की। श्रीलंका की टीम पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलने के बाद कोई अंक नहीं जुटा सकी है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय कप्तान मिताली राज ने कहा, ‘‘हम निश्चित तौर पर अपनी क्षमता के अनुसार खेलेंगे जिससे कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में ज्यादा से ज्यादा अंक जुटा सकें। हम अंक तालिका में ऊपर चढ़ना चाहते हैं और एक टीम के रूप में एकजुट होकर काम करेंगे।’’ वनडे मैचों के बाद टीम इंडिया महिला टी20 विश्व कप की तैयारी में जुट जाएगी।

भारत बनाम श्रीलंका: 

11 सितंबर- पहला वनडे, गॉल

13 सितंबर- वनडे, गॉल

16 सितंबर- वनडे, कतुनायके

भारतीय टीम: मिताली राज (कप्तान), तान्या भाटिया, एकता बिष्ट, राजेश्वरी गायकवाड़, झूलन गोस्वामी, डी हेमलता, मानसी जोशी, हरमनप्रीत कौर, वेदा कृष्णमूर्ति, स्मृति मंधाना, शिखा पांडे, पूनम राउत, जेमिमा रोड्रिगेज, दीप्ति शर्मा और पूनम यादव।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Editor's Pick