VIDEO: गौतम गंभीर के साथ टीम इंडिया का पहला प्रैक्टिस सेशन, BCCI ने शेयर किया वीडियो
भारत-श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 27 जुलाई को खेला जाएगा. यह मुकाबला पल्लेकल में भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा.
Published On Jul 23, 2024, 07:55 PM IST
Last UpdatedJul 23, 2024, 07:55 PM IST
(Image credit- BCCI Twitter Video)
नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज 27 जुलाई से खेली जाएगी. टी-20 सीरीज को लेकर भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है, मंगलवार को टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में प्लेयर्स ने प्रैक्टिस शुरू की. बीसीसीआई ने टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन का वीडियो जारी किया है.
गौतम गंभीर का बतौर हेड कोच और सूर्यकुमार यादव का बतौर टी20 कप्तान यह पहली सीरीज है. रोहित शर्मा की जगह सूर्य कुमार यादव को टी-20 में भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है. सोमवार को टीम इंडिया श्रीलंका पहुंची थी और अगले दिन मंगलवार को टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया. शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, शिवम दुबे सहित सभी खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया. प्लेयर्स इस दौरान काफी रिलैक्स नजर आए. गौतम गंभीर इस दौरान संजू सैमसन और शिवम दुबे के साथ बातचीत करते भी नजर आए.
बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
बीसीसीआई ने प्रैक्टिस सेशन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, हेड कोच गौतम गंभीर ने जिम्मेदारी संभाल ली है. इस वीडियो में गौतम गंभीर को सीढ़ियों से उतरकर मैदान में जाते हुए देखा जा रहा है.
भारत-श्रीलंका टी-20 सीरीज का शेड्यूल
भारत-श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 27 जुलाई को खेला जाएगा जबकि 28 जुलाई को एक बार फिर दोनों टीमें दूसरे मुकाबले में आमने सामने होगी. तीसरा मैच 30 जुलाई को खेला जाना है. तीनों ही टी20 मुकाबले पल्लेकल में भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेले जाएंगे.