बनना है सबसे 'महान'...तो घर के बाहर जीते 'हिंदुस्तान'

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे 21 सितंबर को खेला जाएगा

Edited By : Manoj Shukla |Sep 20, 2017, 08:29 PM IST

Published On Sep 20, 2017, 08:29 PM IST

Last UpdatedSep 20, 2017, 08:29 PM IST

भारतीय टीम © IANS
भारतीय टीम © IANS

ऑस्ट्रेलिया को साल 2015 का विश्व कप जिताने वाले कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि विराट कोहली की कप्तानी में टीम अब तक की सबसे बेहतरीन भारतीय टीम बन सकती है लेकिन इसके लिए उन्हें भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर जीतना होगा। क्रिकबज से बातचीत के दौरान क्लार्क ने कहा, ”भारतीय टीम टेस्ट में दुनिया की नंबर-1 टीम है। टीम इंडिया को अगले 15 महीनो में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है और तभी टीम इंडिया की असली परीक्षा भी होगी। अगर टीम इन दौरों पर शानदार करती है तो कोहली की ये टीम भारत की अब तक की सबसे महान टीम बन जाएगी।” ये भी पढ़ें: दूसरे वनडे से ठीक पहले रवि शास्त्री ने दी ऑस्ट्रेलिया को चेतावनी!

भारत ने हाल ही में भारतीय उप महाद्वीप में खेली गई हर सीरीज को अपने नाम किया है। इस दौरान टीम ने अपनी मेजबानी में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों को हराया है और फिर टीम ने श्रीलंका को उन्हीं की सरजमीं पर बुरी तरह शिकस्त दी थी। ऐसे में क्लार्क का मानना है कि अगर यही टीम विदेशों में जाकर जीतेगी तभी वो अब तक की सबसे बेहतरीन भारतीय टीम बन पाएगी। क्लार्क ने धोनी की भी जमकर तारीफ की और उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन विकेटकीपर करार दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्लार्क ने कहा, ”धोनी दुनिया के सबसे शानदार विकेटकीपर हैं। धोनी बहुत तेजी से स्टंपिंग करते हैं और वो हर समय चौकन्ने रहते हैं।” इसके अलावा क्लार्क ने माना कि धोनी जहां चाहें वहां बल्लेबाजी कर सकते हैं। क्लार्क ने कहा, ”धोनी जहां चाहें वहां बल्लेबाजी कर सकते हैं। अगर भारतीय टीम चाहे कि धोनी को नंबर-4 या फिर नंबर-5 पर खेलना चाहिए तो मुझे नहीं लगता कि इससे धोनी को कोई परेशानी होगी। हालांकि मेरा मानना है कि धोनी को नंबर-5 पर खेलना चाहिए क्योंकि इससे टीम को मजबूती मिलती है और दोनी हर हालात में रन बना सकते हैं।” धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शानदार अर्धशतक जड़ा था और अब टीम को उनसे दूसरे वनडे में भी अच्छे प्रदर्सन की उम्मीद होगी।

Editor's Pick