- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Team India will come down to capture the series today Kohli s injury again increased the confusion
सीरीज पर कब्जा करने के लिए उतरेगी आज टीम इंडिया, कोहली की चोट ने फिर बढ़ाई असमंजस
पिछले मैच में शानदार जीत से यह तो साफ हो गया है, कि भारत इस सीरीज में शुरूआत से ही आक्रमक खेल का प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इंग्लैंड के बल्लेबाज पहले एकदिवसीय मुकाबले में काफी परेशान दिखे थे, जिस कारण उन्हें खेल के परिणाम में हार के साथ भारी नुकसान...
Published On Jul 14, 2022, 03:13 PM IST
Last UpdatedJul 14, 2022, 03:13 PM IST
पिछले मैच में शानदार जीत से यह तो साफ हो गया है, कि भारत इस सीरीज में शुरूआत से ही आक्रमक खेल का प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इंग्लैंड के बल्लेबाज पहले एकदिवसीय मुकाबले में काफी परेशान दिखे थे, जिस कारण उन्हें खेल के परिणाम में हार के साथ भारी नुकसान झेलना पड़ा था।
भारतीय खेमे की ओर से इंग्लैंड की बैटिंग पर गेंदबाजी का दबदबा काफी भारी रहा, तीन एकदिवसीय मैचों के पहले मुकाबले में विदेशी बल्लेबाजों ने मात्र 25.2 ओवर खेलते हुए सिर्फ 110 रन बनाकर ढेर हो गई।
भारत की तेज गेंदबाजी ने इंग्लैंड के ओपनिंग साझेदारी को ज्यादा देर तक टिकने नहीं दिया, जिसके चलते जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो को बुमराह ने अपने स्विंग के जाल में फंसाकर पवेलियन की ओर वापस रवाना कर दिया। जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में काफी आक्रमक गेंदबाजी की और 7.2 ओवरों की गेंदबाजी में अपने नाम 6 विकेट हासिल किए।
इतना ही काफी नहीं था कि, दूसरी ओर से मोहम्मद शमी ने खेल को और ज्यादा रोमांचक बनाने की कसर पूरी कर दी, दिग्गज गेंदबाज शमी ने सात ओवर के लिए गेंदबाजी की, इंग्लैंड के बल्लेबाज शमी की तेज गेंद को परखने में नाकामयाब रहे जिसके चलते तीन विकेट शमी के हाथों शिकार हो गए।
इस मैच में भारत ने इंग्लैंड द्वारा दिए गए 111 रनों के मामूली से टारगेट को आसानी से चेस कर लिया, और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।
टीम में कोहली की मौजूदगी पर असमंजस
भारत के पूर्व कप्तान, जो लंबे समय से खराब पैच का सामना कर रहे हैं, कमर में खिंचाव के कारण पहला गेम चूक गए और यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि वह दूसरे गेम के लिए फिट हैं या नहीं। हालांकि, कोहली के खराब प्रदर्शन ने टीम को ज्यादा प्रभावित नहीं किया क्योंकि वह सफेद गेंद के खेल में बहुत अच्छा खेल रही है। टी20 श्रृंखला 2-1 से जीतने के बाद, इसने शुरुआती एकदिवसीय मैच में 10 विकेट से जीत हासिल की।
भारत बनाम इंग्लैंड संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (c), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (wk), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा
कहां पर खेला जाएगा मुकाबला ?
लॉर्ड्स (लंदन)
कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला ?
शाम 5:30 बजे IST (भारतीय समयानुसार)