धर्मशाला टेस्ट जीतकर टीम इंडिया रच सकती है इतिहास, 112 साल में पहली बार बनेगा रिकॉर्ड

धर्मशाला टेस्ट में जीत के बाद भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गंवाने के बाद लगातार चार मैच जीतने वाली टीम बनेगी

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 04, 2024, 02:52 PM IST

Published On Mar 04, 2024, 02:52 PM IST

Last UpdatedMar 04, 2024, 02:52 PM IST

Team India

(Photo credit-BCCI Twitter)

धर्मशाला. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच सात मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज को पहले ही अपने नाम कर लिया है. भारतीय टीम को सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल है. अगर भारतीय टीम धर्मशाला में जीत दर्ज करती है तो टीम के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. भारतीय टीम टेस्ट में 112 साल बाद यह कारनामा करने वाली पहली टीम बनेगी.

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच जो हैदराबाद में खेला गया था, उस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. मगर इसके बाद टीम इंडिया ने विशाखापत्तनम, राजकोट और रांची टेस्ट में जीत दर्ज की. अगर टीम इंडिया को धर्मशाला में जीत मिलती है तो भारतीय टीम 4-1 से सीरीज को अपने नाम करेगी. ऐसा करते ही भारतीय टीम 112 साल पहले बने रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

1912 में इंग्लैंड ने किया था कारनामा

धर्मशाला टेस्ट में जीत के बाद भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गंवाने के बाद लगातार चार मैच जीतने वाली टीम बनेगी. इससे पहले 1912 में ऐसा हुआ था. इंग्लैंड की टीम ने पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच हारने के बाद बाकी बचे चारों मुकाबले जीती थी.

भारत के खिलाफ क्यों हारी इंग्लैंड की टीम, पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बताई असली वजह

टेस्ट इतिहास में तीन बार हुआ है यह कारनामा

टेस्ट इतिहास की बात करें तो अब तक यह कारनामा तीन बार हो चुका है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दो बार 1897 – 1898 और 1901 – 1902 में यह कारनामा किया था, वहीं इंग्लैंड ने 1912 में ऐसा किया.

Editor's Pick