add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 12 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त

भारत के लिए इस मैच में ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने अर्धशतक लगाया, जिससे टीम इंडिया ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन बनाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 12, 2026 10:21 PM IST

Team India world Record: टीम इंडिया ने नामीबिया के खिलाफ मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. सलामी बल्लेबाज इशान किशन और हार्दिक पंड्या के तूफानी अर्धशतक से भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ नौ विकेट पर 209 रन बनाए. इशान ने 24 गेंद में पांच छक्कों और छह चौकों से 61 रन की पारी खेली जबकि पंड्या ने 28 गेंद में चार छक्कों और इतने ही चौकों से 52 रन बनाए

इशान ने तिलक वर्मा (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 31 गेंद में 79 रन जोड़कर भारत को तेज शुरुआत दिलाई जबकि पंड्या ने शिवम दुबे (23) के साथ 39 गेंद में 81 रन की साझेदारी करके अंतिम ओवरों में रन गति में इजाफा किया. भारतीय टीम ने इस मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत ने तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने इस मैच में 6.5 ओवर में 100 रन पूरे किए जो टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भी टीम का सबसे तेज 100 रन है. इससे पहले यह रिकॉर्ड नीदरलैंड्स के नाम था. नीदरलैंड्स ने 2014 में सिलहट में आयरलैंड के खिलाफ 7 ओवर में 100 रन बनाए थे. भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स के 12 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया.

06 चौके, 05 छक्के, एक ओवर में जड़े 28 रन… ईशान किशन ने रोहित शर्मा की बराबरी की

T20 वर्ल्ड कप में बनाया पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर

भारत ने इसके अलावा नामीबिया के खिलाफ मैच के दौरान T20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा पावरप्ले टोटल बनाया. भारतीय टीम ने छह ओवर में 87 रन बनाए. इससे पहले 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ भारत ने पावरप्ले में 82 रन बनाए थे.

T20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे ज़्यादा पावरप्ले टोटल

86 बनाम नामीबिया (2026)
82 बनाम स्कॉटलैंड (2021)
76 बनाम न्यूज़ीलैंड (2007)
60 बनाम ऑस्ट्रेलिया (2024)
56 बनाम साउथ अफ्रीका (2014)

इसके अलावा भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना चौथा 200 प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/