• Home
  • News
  • Team India’s new coach will be selected on july 10

'10 जुलाई को चुना जाएगा टीम इंडिया का हेड कोच'

क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य सौरव गांगुली ने दिया बयान

Edited By : Anoop Dev Singh |Jul 01, 2017, 09:52 PM IST

Published On Jul 01, 2017, 09:52 PM IST

Last UpdatedJul 01, 2017, 09:52 PM IST

भारतीय टीम © Getty Images
भारतीय टीम © Getty Images

अनिल कुंबले के इस्तीफे के बाद अब टीम इंडिया का हेड कोच कौन होगा, इस सवाल का जवाब सभी क्रिकेट फैंस को 10 जुलाई को मिलेगा। भारत के पूर्व कप्तान और टीम इंडिया के कोच चुनने के लिए बनी क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य सौरव गांगुली ने खुलासा किया कि टीम इंडिया के कोच के लिए इंटरव्यू 10 जुलाई को लिए जाएंगे। ये इंटरव्यू मुंबई में होंगे। भारतीय कोच पद की दौड़ में टीम के पूर्व डायरेक्टर रवि शास्त्री, पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, टॉम मूडी, लालचंद राजपूत, रिचर्ड पायबस, डोडा गणेश जैसे नाम शामिल हैं।

चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद अनिल कुंबले ने टीम के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल एक साल का था, लेकिन वेस्टइंडीज के दौरे को देखते हुए उनके कार्यकाल को विस्तार दे दिया गया था। कुंबले ने हालांकि चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद कप्तान विराट कोहली से मनमुटाव की बात को मानते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले ही कुंबले का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोच पद के लिए आवेदन मंगाए हैं और कुंबले को मौजूदा कोच होने का फायदा देते हुए सीधे प्रवेश की अनुमति दी गई। लेकिन इस्तीफा देने के बाद कुंबले कोच पद की दौड़ से भी बाहर हो गए हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रवि शास्त्री रेस में सबसे आगे
खबरें हैं कि रवि शास्त्री टीम इंडिया की कोच बनने की रेस में यूसेन बोल्ट साबित होने वाले हैं। मतलब कि उन्हें हराना अब नामुमकिन है। वैसे रवि शास्त्री की कोच चुनने वाली क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य सौरव गांगुली से नहीं बनती लेकिन इसके बावजूद भी रवि शास्त्री का कोच बनना तय ही लग रहा है। इसकी वजह हैं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली। सूत्रों के मुताबिक कप्तान साहब रवि शास्त्री को ही टीम इंडिया का कोच बनाना चाहते हैं।

Editor's Pick