add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

BCCI की ACU ने मेजबान संघों को भेजा नोटिस, बोला- सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं

दूसरे टी-20 मैच में जब दक्षिण अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तब दो शख्स मैदान में घुस आए थे जिन्हें सुरक्षा गार्ड ने बाहर निकाला था

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - September 21, 2019 5:38 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच के लिए मोहाली पहुंची तो वहां चंड़ीगढ़ पुलिस द्वारा सुरक्षा के इंतजामात नहीं किए गए थे जिसका कारण भुगतान में देरी था।

पढ़ें: ‘टी-20 विश्व कप के लिए युवाओं के पास मनोबल बढ़ाने का बेहतरीन मंच’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहले दिन होटल ने टीम के लिए सुरक्षा मुहैया कराई और दूसरे दिन से पुलिस ने काम संभाला। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की भ्रष्टाचार रोधी ईकाई (एसीयू) के अध्यक्ष अजीत सिंह ने मेजबान संघों को मैदान के अंदर और मैदान के बाहर सुरक्षा को लेकर नोटिस भेजा है।

एक अधिकारी ने बताया है कि मेल सभी मेजबान संघों को गया है और उनसे कहा गया है कि इस तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी क्योकि इससे गंभीर स्थिति उपज सकती है।

अधिकारी ने बताया, ‘एसीयू के अध्यक्ष अजीत सिंह ने सभी मेजबान संघों को एक पत्र लिखा है और साफ कहा है कि इस तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा इंतजामात में कमी होना बड़ा मुद्दा हो सकता है क्योंकि हम सभी जानते हैं कि प्रशंसक कई बार हद पार कर जाते हैं।’

इस मेल की एक प्रति एजेंसी के पास है। इसमें अजीत ने मैदान के अंदर सुरक्षा बढ़ाने को कहा है ताकि मोहाली जैसी घटना दोबारा न हो सके। मोहाली में दो प्रशंसक पिच पर आ गए थे।

पढ़ें: पाक की वनडे टीम में इफ्तिखार और मोहम्मद नवाज की वापसी

उन्होंने लिखा, ‘पिच पर लोगों को आने से रोकने के लिए सुरक्षा स्टाफ बाउंड्री के पास और पब्लिक फेंसिंग पर लगाना होगा। सुरक्षा स्टाफ को दर्शकों की तरफ मुंह करके खड़ा रहना होगा।’

दूसरे टी-20 मैच में जब दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाजी कर रही थी तब दो शख्स मैदान में घुस आए थे जिन्हें सुरक्षा गार्ड ने बाहर निकाला था।