add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

द.अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन आज

शाम 7.30 बजे दिल्ली में होगी चयनकर्ताओं की बैठक

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Last Published on - December 4, 2017 3:31 PM IST

टीम इंडिया © PTI
टीम इंडिया © PTI

दिल्ली में आज (सोमवार) द.अफ्रीका दौरे पर होने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का सेलेक्शन किया जाएगा। दिल्ली में आज शाम 7.30 बजे ऑल इंडिया सीनियर सेलेक्शन कमेटी की बैठक होगी जहां कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री की मौजूदगी में टीम इंडिया का चयन किया जाएगा। द.अफ्रीका टेस्ट सीरीज के अलावा श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी टीम इंडिया का सेलेक्शन होगा। जिसमें कई युवा खिलाड़ियों को चुना जा सकता है।

द.अफ्रीका दौरे के लिए संभावित टीम
आइए अब आपको बताते हैं कि किन खिलाड़ियों का टीम इंडिया में चयन हो सकता है। टीम में ओपनर की बात करें तो शिखर धवन, मुरली विजय और के एल राहुल का चयन बिलकुल पक्का है। द.अफ्रीका के दौरे पर मुरली विजय और शिखर धवन ओपनिंग करते दिख सकते हैं। विराट कोहली नंबर 4 पर ही उतरेंगे। द.अफ्रीका दौरे की टेस्ट टीम में चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या को भी जगह मिलेगी। रिद्धिमान साहा विकेटकीपर होंगे। स्पिनर्स की बात करें तो रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव की जगह पक्की होगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

5 तेज गेंदबाज होंगे शामिल
द.अफ्रीका दौरे पर तेज गेंदबाजों की काफी अहमियत होगी तो ऐसे में माना जा रहा है कि टीम इंडिया 5 तेज गेंदबाजों के साथ द.अफ्रीका जाएगी। उमेश यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और ईशांत शर्मा स्क्वॉड का हिस्सा होंगे। पांचवें तेज गेंदबाज होंगे जसप्रीत बुमराह। जी हां खबरे हैं कि टीम इंडिया द.अफ्रीका दौरे पर जसप्रीत बुमराह को टेस्ट डेब्यू करा सकती है। बुमराह ने खुद को वनडे और टी20 फॉर्मेट में साबित किया है और सभी पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों का मानना है कि वो अब टेस्ट क्रिकेट के लिए भी तैयार हैं। ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि टीम इंडिया के सेलेक्टर्स उन्हें मौका देते हैं या नहीं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ben-stokes-could-be-selected-in-england-squad-for-odi-series-against-australia-665840″][/link-to-post]

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में युवा को मिलेगा मौका
श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में 2 युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जा सकता है। खबरों की मानें तो टी20 सीरीज के लिए वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश राणा को टीम इंडिया में जगह दी जा सकती है।