कैसे बनेगी वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग-11 में जगह ? पूर्व चीफ सेलेक्टर ने दी सलाह

भारत के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने कहा, जिस फॉर्म में वह अभी है, यह सही समय है कि उसे जल्द से जल्द खिलाना शुरू किया जाए, जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहा है, वह अकेले दम पर मैच जिता सकता है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 01, 2026, 06:51 PM IST

Published On Jul 01, 2026, 06:51 PM IST

Last UpdatedJul 01, 2026, 06:51 PM IST

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. आयरलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला, जहां भारतीय टीम ने 0-2 से सीरीज गंवाई. अब भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर है, जहां वैभव के डेब्यू का इंतजार है. इस बीच भारत के पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि डरहम में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी भारतीय एकादश का हिस्सा बनें. उन्होंने प्लेइंग-11 में वैभव की जगह कैसी बनेगी, इसे लेकर भी सुझाव दिया है.

वैभव सूर्यवंशी अगर इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हैं तो वह भारत के लिए खेलने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन जाएंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘अगर आप भविष्य के लिए टीम बना रहे हैं तो रोटेशन नीति अपनानी होगी’

सरनदीन ने डीपीएल नीलामी के दौरान कहा, वैभव को आयरलैंड के खिलाफ खेलना चाहिए था, टीम प्रबंधन को यह देखना होगा कि उन्हें एकादश में कैसे शामिल किया जाए, कभी-कभी कड़े फैसले लेने पड़ते हैं, कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाए और उसे मौका मिल सकता है. उन्होंने कहा, अगर आप भविष्य के लिए टीम बना रहे हैं तो रोटेशन नीति अपनानी होगी, तब आपको कुछ खिलाड़ियों को बाहर बैठाना होगा और उसे मौका देना होगा.

पंद्रह साल के सूर्यवंशी ने आईपीएल में शानदार फॉर्म दिखाया था और उसके बाद श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में भारत ए के लिए मेजबान टीम के खिलाफ 29 गेंद में 94 रन की मैच जिताने वाली पारी खेली थी. सरनदीप को उम्मीद है कि सूर्यवंशी शीर्ष स्तर पर भी फॉर्म बरकरार रखेंगे.

‘यह सही समय है कि उसे जल्द से जल्द खिलाना शुरू किया जाए’

इस पूर्व भारतीय स्पिनर ने कहा, यह उसे परखने का समय है, उसे बाहर नहीं रखें, अगर मौका मिले तो उसे एकादश में खिलाएं, जिस फॉर्म में वह अभी है, यह सही समय है कि उसे जल्द से जल्द खिलाना शुरू किया जाए, जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहा है, वह अकेले दम पर मैच जिता सकता है.

ICC Rankings: इंग्लैंड सीरीज से पहले ईशान किशन के लिए अच्छी खबर, अभिषेक को हटाकर बने T20I में नंबर-1 बल्लेबाज

‘उसमें तीनों प्रारूप में खेलने की प्रतिभा है’

सरनदीप का मानना ​​है कि सूर्यवंशी आगे चलकर सभी प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं. उन्होंने कहा, वह बहुत युवा है, वह लाल गेंद का कौशल भी सीख सकता है, वह रणजी ट्रॉफी में बिहार के लिए भी खेल रहा है, उसमें तीनों प्रारूप में खेलने की प्रतिभा है.

Editor's Pick