• Home
  • News
  • Teaser of irfan pathan s film cobra released he is making debut in films after cricket watch video 4319465

फिल्म एक्टर बने Irfan Pathan, सामने आया पहली फिल्म का टीजर, देखें VIDEO

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान अब फिल्मों में एक्टिंग करते दिखाई देंगे. उनकी पहली फिल्म का ट्रेलर इंटरनेट पर धूम मचा रहा है.

Edited By : India.com Staff |Jan 09, 2021, 02:25 PM IST

Published On Jan 09, 2021, 02:25 PM IST

Last UpdatedJan 09, 2021, 02:25 PM IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देंगे. इस ऑलराउंडर क्रिकेटर ने एक तमिल फिल्म साइन की है, जिसकी शूटिंग भी पूरी हो चुकी है. शुक्रवार को पहली बार इस फिल्म का पहला टीजर रिलीज (Tamil Film Teaser Cobra) किया गया. पठान की इस पहली फिल्म का नाम कोबरा (Cobra) है, जिसमें तमिल फिल्मों के नामी स्टार चियान विक्रम (Chiyaan Vikram) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

तमिल सिनेमा में इस फिल्म का दर्शकों को काफी समय से इंतजार है. जैसे ही इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, यूट्यूब पर इसने धूम मचा दी है. इस फिल्म को अजय गनामुत्थु डायरेक्ट कर रहे हैं, जो कई ब्लॉकबस्टर हिट दे चुके हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय क्रिकेट फैन्स में इस फिल्म को लेकर तभी से हलचल थी, जब बीते साल पहली बार यह बात सामने आई थी कि स्विंग बॉलिंग में माहिर रहे इरफान पठान (Cricketer Irfan Pathan Making his Film Debut) अब कॉलिवुड की ओर आउटस्विंग कर रहे हैं. उन्होंने पिछले साल 29 अक्टबूर को अपने जन्मदिन के मौके पर उनकी एक्टिंग की पहली लुक सामने आई थी. तब इरफान की इस लुक पर फैन्स ने ढेरों बधाइयां दी थीं.

इस फिल्म में इरफान एक तुर्की के इंटरपोल अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे, जो फिल्म के मुख्य कलाकार विक्रम के पीछे पड़ा है. विक्रम एक गणितज्ञ की भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म इन दोनों कलाकारों के अलावा श्रीनिधि शेट्टी (Srinidhi Shetty) भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. करीब 100 सेकंड्स के इस टीजर में फिल्म की भूमिका समझ आती है, जो इसे देखने का रोमांच बखूबी बढ़ा रही है.

Editor's Pick