add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

टेम्बा बावुमा ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ मैच में हासिल की बड़ी उपलब्धि

साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) ने गुवाहाटी में भी शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स (49) के साथ 84 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 22, 2025 3:34 PM IST

Temba bavuma creates History: साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया. टेम्बा बावुमा ने गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन 41 रन की पारी खेलकर आउट हुए. इसके साथ ही उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है.

दाएं हाथ के बल्लेबाज टेम्बा बावुमा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 1000 रन पूरे कर लिए हैं. वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 1000 रन बनाने वाले पहले साउथ अफ्रीकी कप्तान बने हैं. WTC मैचों में साउथ अफ्रीका की कप्तानी कुल छह खिलाड़ियों ने की है, लेकिन सिर्फ टेम्बा बावुमा ही 1000 से ज़्यादा रन बना पाए हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ट्रिस्टन स्टब्स के साथ बावुमा ने की 84 रन की साझेदारी

कोलकाता टेस्ट में अर्धशतक लगाने वाले साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) ने गुवाहाटी में भी शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स (49) के साथ 84 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की और कुलदीप यादव का शिकार बने.

WTC में 1000+ रन बनाने वाले नौवें कप्तान बने

टेम्बा बावुमा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 1000 रन बनाने दुनिया के नौवें कप्तान बने हैं. WTC में कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा रन बनाने का ओवरऑल रिकॉर्ड जो रूट के नाम है, जो रूट ने कप्तान के तौर पर 32 WTC मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 2835 रन बनाए हैं.

WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान:

जो रूट- 2835 रन (32 मैच)

दिमुथ करुणारत्ने- 2160 रन (24 मैच)

क्रेग ब्रैथवेट- 1994 रन (32 मैच)

बेन स्टोक्स- 1949 रन (34 मैच)

बाबर आजम- 1725 रन (18 मैच)

विराट कोहली- 1349 रन (22 मैच)

रोहित शर्मा- 1254 रन (24 मैच)

केन विलियमसन- 1056 रन (13 मैच)

टेम्बा बावुमा- 1005 रन (12 मैच)