अपने शॉट से खुद ही हैरान हुए टेम्बा बावुमा, कहा- मेरे पास क्रिस गेल जैसी ताकत नहीं

टेम्बा बावुमा-क्विंटन डी कॉक की साझेदारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ तीसरा टी20 जीता।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 23, 2019, 11:02 AM IST

Published On Sep 23, 2019, 11:02 AM IST

Last UpdatedSep 23, 2019, 11:02 AM IST

टेम्बा बावुमा (IANS)

टेम्बा बावुमा (IANS)

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज टेम्बा बावुमा का मानना है कि उनके पास यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल की तरह लंबे-लंबे छक्के लगाने की ताकत नहीं है। हालांकि वो टी20 फॉर्मेट को पसंद करते हैं।

बैंगलुरू टी20 में कप्तान क्विंटन डी कॉक के साथ शानदार अर्धशतकीय साझेदारी बनाकर टीम को जीत दिलाने वाले बावुमा ने कहा, “मुझे टी20 डेब्यू करने का मौका ऐसे समय पर मिला, जब मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। कोच और चयनकर्ताओं ने मुझ पर काफी विश्वास दिखाया है। अब इसे चुकाना मेरे ऊपर है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि बात केवल तीव्रता है, स्कोर करने की मानसिकता क्योंकि मेरे पास गेल या बाकियों जैसी ताकत नहीं है, एक यो दो रन लेना मेरा खेल हैं।

खिलाड़ियों का पिछले मैच की गलतियां सुधारना सकारात्मक: क्विंटन डी कॉक

बावुमा ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 32 गेंदो पर 27 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया, जिससे वो खुद भी हैरान हो गए। उन्होंने कहा, “मैंने उस छक्के से खुद को भी हैरान कर दिया।”

बावुमा ने हाल ही में बयान दिया था कि वो खुद पर लगे टेस्ट क्रिकेटर के टैग को हटाना चाहते हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ दो मैचों में 76 की औसत और 115 की स्ट्राइक रेट से 76 रन बनाए। सफल टी20 सीरीज के बाद बावुमा अब टेस्ट फॉर्मेट में लौटने के लिए तैयार हैं।

डी कॉक के अर्धशतक से जीता अफ्रीका, 1-1 से बराबर की सीरीज

सीरीज के बारे में बावुमा ने कहा, “हमारा लक्ष्य सीरीज ड्रॉ कराना था और हम वो कर पाए। हम इस आत्मविश्वास को टेस्ट सीरीज में ले जा सकते हैं, जो कि मुश्किल होने वाली है।”

Editor's Pick