×

टीम में 17 महीने बाद लौटा खतरनाक खिलाड़ी, भारत के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम का ऐलान

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में दूसरे स्थान पर रहे लुहान डी प्रिटोरियस को भारत के खिलाफ मौका नहीं मिला है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 21, 2025 8:36 PM IST

South africa Squad: साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है. तेम्बा बावुमा को भारत के खिलाफ तीन मैचों की आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया, वहीं टी-20 टीम की कमान एडेन मारक्रम को सौंपी गई है. प्रमुख तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा मौजूदा टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास सत्र के दौरान पसली में लगी चोट से उबरने में नाकाम रहने के बाद स्वदेश लौटेंगे.

तेम्बा बावुमा भारत के खिलाफ दो मैचों टीम टेस्ट सीरीज में टीम की अगुवाई कर रहे हैं.

डि कॉक को टीम में मिली जगह, लुहान डी प्रिटोरियस बाहर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संन्यास से सफेद गेंद प्रारूप में वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को भी टीम में शामिल किया गया है. डिकॉक को हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था, उन्होंने तीन पारियों में एक शतक और दो अर्धशतकों सहित 232 रन बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया था. पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में दूसरे स्थान पर रहे लुहान डी प्रिटोरियस को हालांकि भारत के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में मौका नहीं मिला है.

30 नवंबर से वनडे सीरीज की होगी शुरुआत

भारत और साउथ अफ्रीका 30 नवंबर से छह दिसंबर के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में आमने-सामने होंगे. शीर्ष क्रम के बल्लेबाज एडेन मारक्रम की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी हो रही है, पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज में टीम की कमान संभालने के बाद उन्हें आराम दिया गया था, वह डोनोवन फेरेरिया की जगह कप्तानी संभालेंगे. मारक्रम वनडे टीम का भी हिस्सा हैं. बाएं हाथ के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज भी पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहने के बाद सीमित ओवरों की टीम में लौट आए हैं.

एनरिक नोर्किया की भी टीम में वापसी

पिछले साल भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया टी20 सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे. 17 महीने बाद टीम में लौट रहे एनरिक नोर्किया अपनी खतरनाक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. साउथ अफ्रीका नौ दिसंबर से भारत के साथ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगा.

साउथ अफ्रीका की वनडे टीम:

तेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटिनिल बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जोर्जी, रुबिन हरमन, मार्को यानसन, केशव महाराज, एडेन मारक्रम, लुंगी एनगिडी, रियान रिकेलटन, प्रेनेलन सुब्रायन।

TRENDING NOW

साउथ अफ्रीका की टी20 टीम:

एडेन मारक्रम (कप्तान), ओटिनिल बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जोर्जी, डोनोवन फेरेरिया, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्किया, ट्रिस्टन स्टब्स