टीम इंडिया का साथ छोड़ने की तैयारी में गौतम गंभीर का साथी, सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बीच चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. जिसमें दावा किया गया है कि गौतम गंभीर के सहायक कोच रयान टेन डोशेट आखिरी बार इसी दौरे पर भारतीय टीम का साथ नजर आएंगे.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jul 14, 2026, 06:55 PM IST

Published On Jul 14, 2026, 06:55 PM IST

Last UpdatedJul 14, 2026, 06:55 PM IST

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे वनडे सीरीज के बीच एक बड़ी खबर सामने आई हैं. जिसमें दावा किया गया है की गौतम गंभीर के सहायक कोच रयान टेन डोशेट टीम इंडिया का साथ छोड़ सकते हैं. लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ 19 जुलाई को होने वाला तीसरा वनडे मैच उनका आखिरी असाइनमेंट हो सकता है.

‘क्रिकबज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नीदरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को अपनी इच्छा के बारे में बता दिया है. हालांकि, आखिरी फैसला हेड कोच गौतम गंभीर लेंगे, जिन्होंने डोशेट को भारतीय टीम में लाने में अहम भूमिका निभाई थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम इंडिया का साथ क्यों छोड़ना चाहते हैं टेन डोशेट

भारतीय टीम ने इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शर्मनाक प्रदर्शन किया था. हालांकि, यह प्रदर्शन रयान टेन डोशेट के जाने की वजह नहीं है. क्योंकि रिपोर्ट के अनुसार, टेन डोशेट पूरी तरह से निजी कारणों से आगे बढ़ना चाहते हैं. डोशेट के तीन बेटे अभी काफी छोटे हैं. उनकी पत्नी नौकरीपेशा हैं.

ऐसे में डोशेट लंदन में रहने वाले अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं. टीम इंडिया के साथ काम करने में डोशेट को बहुत ज्यादा यात्रा करनी पड़ती है. इसलिए माना जा रहा है कि टेन डोशेट ऐसी भूमिका की तलाश में हैं. जिसमें कम यात्रा करनी पड़े और वे अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिता सकें.

गौतम गंभीर ने की थी सिफारिश

‘क्रिकबज’ की रिपोर्ट के मुताबिक असिस्टेंट कोच के तौर पर टेन डोशेट की भूमिका पूरी तरह से तय नहीं है. उनकी विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र फील्डिंग है, लेकिन टी. दिलीप पहले से ही बतौर फील्डिंग कोच काम कर रहे हैं. इसलिए उस क्षेत्र में उनका योगदान सीमित रहा. इसके बावजूद, गंभीर के साथ उनके करीबी और पेशेवर संबंध हैं. गंभीर ने ही कुछ साल पहले भारत के हेड कोच का पद संभालने के बाद बीसीसीआई को उनकी सिफारिश की थी. गंभीर के पद संभालने के बाद टेन डोशेट दो साल पहले भारतीय कोचिंग सेटअप से जुड़े थे. समझा जाता है कि बीसीसीआई के साथ उनका शुरुआती अनुबंध हाल ही में समाप्त हुआ है. जिसकी अवधि लगभग 12-14 जुलाई के बीच खत्म हुई.

Editor's Pick