- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ten players Pakistan’s England tour over virus: cricket board
कोविड पॉजिटिव 10 खिलाड़ियों को छोड़ रविवार को इंग्लैंड रवाना होगी पाकिस्तान टीम
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड में तीन टेस्ट और तीन टी20 मैच खेलने हैं।
Published On Jun 27, 2020, 06:22 PM IST
Last UpdatedJun 27, 2020, 06:22 PM IST
पाकिस्तान क्रिकेट टीम © Getty Images
पाकिस्तान क्रिकेट टीम कोरोना पॉजिटिव 10 खिलाड़ियों को छोड़कर रविवार को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी।
बोर्ड के प्रमुख अधिकारी वसीम खान कहना है कि कोविड-19 पॉजिटिव खिलाड़ी अगर आगे होने वाली जांच में निगेटिव होते हैं तो वो 18 सदस्यीय स्क्वाड से जुड़ सकते हैं।
इस हफ्ते हुए टेस्ट में पॉजिटिव होने के बाद, शादाब खान, हैरिस राउफ, हैदर अली, फखर जमान, मोहम्मद रिजवान, वहाब रियाज, इमरान खान, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, काशिफ भट्टी के दोबारा टेस्ट कराए गए। जिसमें भट्टी, राउफ, अली और खान के फिर से पॉजिटिव रहे।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को तीन टेस्ट मैचों और तीन टी20 मैचों के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है। इंग्लैंड पहुंचने के बाद पाक टीम को 14 दिन तक सेल्फ आइसोलेशन में रहना होगा। उसके बाद टीम दो चार दिवसीय वार्म मैचों की तैयारी करेगी।
पूर्व दिग्गज की सलाह- अपनी गेंदबाजी में और वैरिएशन लाएं कुलदीप यादव
उम्मीद है कि सीरीज का पहला टेस्ट अगस्त में मैनचेस्टर में खेला जाएगा, जहां पर दर्शक मौजूद नहीं होंगे।
पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों कोरोना मामलों में बढ़ोतरी आई है। देश में अब तक कुल 2,00,000 कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 4,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ यूके में इस वायरस पर धीरे-धीरे नियंत्रिण पाया जा रहा है।
इंग्लैंड जाने वाले पाक स्क्वाड: अजहर अली, बाबर आजम, आबिद अली, असद शफीक, फहीम अशरफ, फवाद असलम, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, इमाम उल हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास, मूसा खान, नसीम शाह, रोहेल नजीर, सरफराज अहमद, शाहीन आफरीदी, शान मसूद, सोहेल खान, उसमान शिनवारी, यासिर शाह।