add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

20 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले रोजर फेडरर ने संन्यास का किया ऐलान

दो दशक के लंबे करियर में रोजर फेडरर ने 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते. उन्होंने पीट सैम्प्रास के 14 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ा था.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - September 15, 2022 7:41 PM IST

टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. अपने करियर में 20 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले फेडरर ने गुरूवार को सोशल मीडिया के जरिए रिटायरमेंट की घोषणा की. रोजर फेडरर अगले हफ्ते लंदन में होने वाले लेवर कप में आखिरी बार खेलते नजर आएंगे. लेवर कप का आयोजन 23-25 सितंबर के बीच होगा.

दो दशक के लंबे करियर में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते. उन्होंने पीट सैम्प्रास के 14 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ा था.फेडरर ने सबसे ज्यादा आठ बार विबंलडन खिताब जीता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोजर फेडरर ने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए ट्विटर पर लिखा…41 साल की उम्र में उन्हें लगता है कि यह रिटायरमेंट का सही समय है. उन्होंने अपने प्रशंसकों और प्रतियोगी को भी धन्यवाद दिया.

रोजर फेडरर पिछले कुछ सालों से चोट से काफी परेशान थे. उन्होंने आखिरी बार साल 2021 में फ्रेंच ओपन में हिस्सा लिया था.

राफेल नडाल के नाम सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम:

स्पेन के राफेल नडाल के नाम सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब है. नडाल ने 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं, वहीं दूसरे नंबर पर सर्बिया के नोवाक जोकोविच है, जिन्होंने 21 ग्रैंड स्लैम पर कब्जा किया है. स्विट्जरलैंड के रहने वाले रोजर फेडरर ने अपने करियर में 20 ग्रैंड स्लैम जीते और वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.