टेस्ट क्रिकेट खत्म नहीं हो रहा, इसे थोड़ा बढ़ावा देने की जरूरत: रिचर्डसन

डेव रिचर्डसन कहा कि पांच दिन के फॉर्मेट को फैंस के बीच रुचि कायम रखने के लिए थोड़ा बढ़ावा देने की जरूरत है।

Edited By : Press Trust of India |Feb 28, 2019, 10:13 PM IST

Published On Feb 28, 2019, 10:13 PM IST

Last UpdatedFeb 28, 2019, 10:13 PM IST

ICC CEO Dave Richardson @AFP

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सीईओ डेव रिचर्डसन को नहीं लगता कि टेस्ट क्रिकेट ने अपनी चमका गंवा दी है लेकिन उन्होंने कहा कि पांच दिन के फॉर्मेट को फैंस के बीच रुचि कायम रखने के लिए थोड़ा बढ़ावा देने की जरूरत है।

रिचर्डसन का यह बयान आईसीसी के चेयरमैन शशांक मनोहर के हालिया बयान के बचाव में आया है जिन्होंने कहा था कि टेस्ट क्रिकेट धीरे धीरे ‘खत्म’ हो रहा है। ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ ने रिचर्डसन के हवाले से कहा, ‘‘उनके (मनोहर के) कहने का मतलब था कि टेस्ट क्रिकेट को अधिक प्रासंगिकता की जरूरत है।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- टी20 रैंकिंग में केएल राहुल, मैक्सवेल को फायदा, जजई टॉप 10 में

उन्होंने कहा, ‘‘हां, समय समय पर कुछ बेजोड़ मुकाबले होते रहते हैं लेकिन अगर आप प्रतिनिधित्व करने वाली टीमों का हिस्सा या प्रशंसक नहीं है तो उस निश्चित सीरीज को लेकर असली रुचि (वैश्विक स्तर पर प्रशंसकों के बीच) नहीं होती।’’

पढ़ें:- इंग्‍लैंड के खिलाफ दो अंक गंवाने से दुखी हैं कप्‍तान मिताली राज

रिचर्डसन ने कहा, ‘‘और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के शुरू होने से इसमें रुचि बढ़ेगी और टेस्ट मैचों को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने में मदद मिलेगी फिर चाहे कोई भी टीम खेल रही हो। वह यही कह रहे थे: टेस्ट क्रिकेट को इसी अतिरिक्त बढ़ावे की जरूरत है, इसको बढ़ावा देने की जरूरत है और उम्मीद करते हैं कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप इसका जवाब होगी।’’

Editor's Pick