- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Test players in Pakistan cricket team set for pay hike
पाकिस्तानी खिलाड़ियों की सैलरी और मैच फीस बढ़ेगी, मगर 'सीक्रेट' रहेगी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट !
यह पहला मौका है, जब PCB ने फॉर्मेट-बेस्ड सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट शुरू करने की घोषणा की है. बोर्ड ने अभी तक यह नहीं बताया है कि कितने खिलाड़ियों को ये कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे.
Published On Jun 18, 2026, 09:38 PM IST
Last UpdatedJun 18, 2026, 09:38 PM IST
Pakistan cricket team
पाकिस्तान के ‘रेड बॉल ट्रैक A’ कैटेगरी (टेस्ट क्रिकेट) में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों की मैच फीस और महीने की सैलरी में 2026/27 साइकल के लिए बढ़ोतरी होने वाली है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक भरोसेमंद सूत्र ने बताया कि एक कमेटी, जिसमें व्हाइट बॉल और रेड बॉल के हेड कोच माइक हेसन और सरफराज अहमद शामिल ने कॉन्ट्रैक्ट के लिए ड्राफ्ट तैयार कर लिए हैं।
उन्होंने कहा कि PCB ने उन खिलाड़ियों के लिए ज़्यादा फाइनेंशियल रिवॉर्ड पर ज़ोर दिया है जो ‘ट्रैक A’ कैटेगरी में टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे.
1.5 मिलियन PKR होगी मैच फीस
सूत्र ने कहा, उनकी मैच फीस लगभग 1.5 मिलियन PKR होने की उम्मीद है, जबकि टैक्स से पहले उनकी मंथली रिटेनर राशि 4 मिलियन रुपये के आसपास होगी, इससे पहले के कॉन्ट्रैक्ट में खिलाड़ियों को टेस्ट मैच के लिए लगभग 800,000 PKR की फीस मिलती थी.
खिलाड़ियों के नाम और कैटेगरी का नहीं होगा खुलासा
दिलचस्प बात यह है कि ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि PCB सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले खिलाड़ियों के नाम और कैटेगरी का खुलासा नहीं करेगा. पाकिस्तान क्रिकेट में ऐसा पहली बार होगा और इसे लेकर बोर्ड की पहले ही आलोचना हो रही है.
टेस्ट और व्हाइट बॉल फॉर्मेट खेलने वाले प्लेयर्स को होगा फायदा
सूत्र ने बताया कि A और B कैटेगरी में कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले खिलाड़ियों – यानी टेस्ट और व्हाइट बॉल फॉर्मेट खेलने के लिए चुने गए खिलाड़ियों – को सबसे ज़्यादा पेमेंट मिलेगा, क्योंकि मैच फीस के अलावा उन्हें लगभग 4.8 से 5 मिलियन PKR का मंथली रिटेनर भी मिलेगा. सूत्र ने कहा कि बोर्ड ने ICC और एशिया कप इवेंट जीतने पर नए फाइनेंशियल बोनस भी जोड़े हैं. अगर खिलाड़ी ICC इवेंट जीतते हैं तो उन्हें अपनी मैच फीस का 500 प्रतिशत बोनस और एशियाई स्तर के इवेंट के लिए 300 प्रतिशत बोनस मिलेगा.
दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ़ ‘ट्रैक C’ कैटेगरी में कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले खिलाड़ियों जो सिर्फ़ T20 और फ्रेंचाइजी-बेस्ड लीग खेलेंगे, उन्हें लगभग 1.2 से 1.5 मिलियन PKR का मंथली रिटेनर मिलेगा. सिर्फ़ ‘ट्रैक B’ कैटेगरी (ODI और T20) में कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले खिलाड़ियों को 1.8 मिलियन तक का मंथली रिटेनर मिलेगा.
यह पहली बार है जब PCB ने फॉर्मेट-बेस्ड सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट शुरू करने की घोषणा की है. बोर्ड ने अभी तक यह नहीं बताया है कि कितने खिलाड़ियों को ये कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे.
ग्लेन फिलिप्स ने ओवल टेस्ट में जड़ा धमाकेदार शतक, खास लिस्ट में एंट्री
भारत के मुकाबले कहां है पाकिस्तान ?
पाकिस्तान के सर्वोच्च ‘Track A’ (टेस्ट + व्हाइट बॉल) खिलाड़ी की सालाना सैलरी (लगभग 1.8 करोड़ INR) भारत के सबसे निचले दर्जे यानी Grade C के खिलाड़ी (1 करोड़ INR) से थोड़ी ही बेहतर है. भारत के Grade A खिलाड़ियों की सैलरी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से करीब 3 गुना ज़्यादा है. भारत में एक टेस्ट खेलने की फीस (15 लाख INR) पाकिस्तानी खिलाड़ी की प्रस्तावित फीस (15 लाख PKR) से करेंसी वैल्यू के हिसाब से 3 गुना से भी ज़्यादा है.