- क्रिकेट न्यूज़
- News
- The Ashes 2017-18, 5th Test: Australia beat England by an innings and 123 runs to seal the series by 4-0
एशेज 2017-18: सिडनी टेस्ट में एक पारी, 123 रनों से जीत ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 से टेस्ट सीरीज पर कब्जा किया
तेज गेंदबाज पैट कमिंस मैन ऑफ द मैच रहे, स्टीवन स्मिथ को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।
Published On Jan 08, 2018, 11:13 AM IST
Last UpdatedJan 08, 2018, 11:13 AM IST
ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 से एशेज सीरीज जीत ली © Getty Images
ऑस्ट्रेलिया ने आज सिडनी में खेले जा रहे पांचवें एशेज टेस्ट को एक पारी और 123 रनों के अंतर से जीत लिया है। इसी के साथ मेजबान टीम ने पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज को 4-0 से अपने नाम कर लिया है। मैच के पांचवें दिन 89वें ओवर की पहली गेंद पर जेम्स एंडरसन का विकेट लेकर जॉश हेजलवुड ने अफनी टीम को ये मैच जिताया। ऑस्ट्रेलिया की बनाई 303 रनों की बढ़त के जवाब में दूसरी पारी खेलने उतरी इंग्लैंड टीम केवल 180 रनों पर सिमट गई। कप्तान जो रूट ने 58 रनों की संघर्षपूर्ण पारी जरूर खेली लेकिन और किसी खिलाड़ी की ओर से उन्हें मदद नहीं मिली।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/alastair-cook-becomes-youngest-batsman-to-complete-12000-test-runs-676389″][/link-to-post]
पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 346 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इंग्लैंड की ओर से कप्तान जो रूट ने सबसे ज्यादा 83 रन बनाए थे। वहीं डेविड मलान ने 62 रनों की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने 4 अहम विकेट लिए थे। वहीं मिचेल स्टार्क और जॉश हेजलवुड को 2-2 विकेट मिले थे। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के तीन बल्लेबाजों ने बड़े शतक बनाए। मैच के तीसरे दिन सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने धमाकेदार शतक जड़ा। वहीं चौथे दिन शॉन और मिचेल मॉर्श ने शतकीय पारियां खेली। दोनों भाईयों के धमाकेदार शतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन 649 के विशाल स्कोर पर पारी घोषित की।
दूसरी पारी में इंग्लैंड की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम ने 93 पर 4 विकेट खो दिए थे। ऑस्ट्रेलिया ने वैसे तो पर्थ टेस्ट जीतकर सीरीज 3-0 से जीत ली थी लेकिन इंग्लैंड बाकी दो मैच जीतकर अपना सम्मान बचाना चाहती थी। हालांकि इंग्लैंड टीम इसमें पूरी तरह से नाकाम रही। सिडनी टेस्ट के चौथे दिन जिस तरह पूरी टीम 180 पर ऑल आउट हो गई वो काफी निराशाजनक रहा। एक बार फिर पैट कमिंस ने 4 विकेट झटके। कमिंस को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया, वहीं पूरी सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करने वाले कप्तान स्टीवन स्मिथ मैन ऑफ द सीरीज रहे।